रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

जनता पार्टी का उद्देश्य ही राजनीति से निराश हो चुके लोगों में विश्वास पैदा करना है: दिनेश दूबे

जनता पार्टी इस माहौल को बदलना चाहती है

Agha Khursheed Khan by Agha Khursheed Khan
फ़रवरी 18, 2022
in देश, राजनीति, साक्षात्कार
458 1
0
जनता पार्टी का उद्देश्य ही राजनीति से निराश हो चुके लोगों में विश्वास पैदा करना है: दिनेश दूबे
142
SHARES
610
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनता पार्टी जो कभी इंदिरा गांधी को सत्ता से बेदखल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी औऱ देश में पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टियों को एक जुट कर सरकार बनाई थी, देश के वर्तमान राजनीतिक महौल को देखते हुए इसके बदलाव को लेकर एक बार फिर आतुर है। पार्टी अपने पुराने कलेवर में आने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इन्हीं सब विषयों पर मुस्लिम टुडे के वरिष्ठ पत्रकार मंजूर अहमद ने जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव दिनेश दूबे से बात की, आईये जानते हैं दिनेश दुबे ने इस पर क्या कहा ?

प्रश्न: जनता पार्टी का राजनीतिक उद्देश्य क्या है? राजनीतिक विचार क्या है? और देश के वर्तमान राजनीतिक माहौल में पार्टी क्या हस्तक्षेप कर रही है?

ADVERTISEMENT

उत्तरः जनता पार्टी का राजनीतिक उद्देश्य देश में विकासपरक और लोकतंत्रात्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाला सही राजनीतिक माहौल बनाना है। क्योंकि वर्तमान में हमारे देश में राजनीति के मायने बदल गए हैं। देश में जब भी राजनीति की बात होती है तो जनता के मन में इसको लेकर उदासिनता और कई बार नफरत दिखती है। जनता पार्टी की स्थापना का उद्देश्य ही राजनीति से निराश हो चुके लोगों में विश्वास पैदा करना था और वह फिर देश के लोगो को सही राजनीति की परिभाषा बताने का प्रयास करेंगी।

प्रश्न: आज के राजनीति की बात की जाए तो कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा का विरोध और भाजपा की तानाशाही देश के सामने बड़ा प्रश्न है। ऐसे में क्या जनता पार्टी भाजपा और मोदी के विरोध में है या उनके साथ है?

उत्तरः जनता पार्टी ना ही किसी का विरोध करने उतरी है, ना ही किसी की बुराई करने और ना ही किसी का साथ देने। कौन पार्टी क्या कर रही है, इस बारे में हमें नही सोचना है। हमें अपने सही फैसलों से निराश हो चुके लोगों के मन में एक साकारात्म माहौल बनाना है। आज देश में एक प्रकार का अघोषित आपातकाल की स्थिति है। ना ही किसी को बोलने की आजादी है और ना ही कुछ करने की। इस स्थिति को बदलने के लिए किसी न किसी पार्टी को आगे आना होगा। बाकी सभी लोग सत्ता और उसके लाभ के बारे में ही सोच रहे हैं। इसे बदलना होगा। जिस जनता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है उनको भुलाकर कोई भी कार्य करना उचित नही है। आप इसका उदाहरण कृषि कानूनों के बनने और फिर वापस लेने की प्रक्रिया से समझ सकते हैं। जनता पार्टी फिर से वही 1977 वाली घटना को दुहराने के लिए प्रयत्नशील है।

ये भी पढें: दिलीप कुमार ने जुरमाना भरा- वीर विनोद छाबड़ा

प्रश्न: आज देश में सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद और अवसरवाद राजनीति को प्रभावित कर रही है। जनता के बुनियादी सवाल राजनीतिक दलों के एजेंडे में नहीं हैं ? जनता के सवाल राजनीति के केंद्र में कैसे आएंगे और इसके लिए आप किस प्रकार से प्रयास करेंगे ?

उत्तरः आज देश में जो जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति चल रही है वह देश के अच्छा नहीं है। इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। इससे से देश का विकास नही होगा, बल्कि उल्टे देश का नुकसान ही होगा। अक्सर देखा जा रह है कि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए हमें एक दूसरे से लड़ा रहे हैं। यदि कोई पार्टी काम करती है तो वह जनता को दिखाई पड़ता है, उसके लिए रोज पोस्टर लगाकर और टीवी पर आकर बताने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें कुछ दोष हमारी जनता का भी है, जो पढ़ी लिखी समझदार होने के बाद भी लोगो की भ्रामक प्रचार में आ जाती है। हम जनता को उनके अधिकार के बारे में बताएंगे। उन्हें यह पूरी तरह से पता होना चाहिए की उनके अधिकार क्या क्या हैं।

प्रश्न: कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों का ऐसा आरोप है कि बीजेपी के कारण देश का संविधान खतरे में है। इस पर आपका क्या कहना है ?

उत्तरः यह दोषारोपण तो सभी एक दूसरे पर लगाते रहते हैं। जो भी पार्टी सत्ता में होती है उसकी बुराई करना किसी भी विपक्ष का काम बन गया है। यदि विपक्ष हो सही प्रकार से एक रहता तो कोई भी कैसे अपनी मनमानी कर सकता है। सिर्फ दोषारोपण करने से देश नही चलता है। आज की राजनीति की स्थिति ऐसी है की कोई शरीफ आदमी राजनीति में आना ही नही चाहता है। जनता पार्टी इस माहौल को बदलना चाहती है। हम चाहते हैं की अच्छे लोग राजनीति में आयें और इस राजनीतिक ढांचे को बदलने में मदद करें।

प्रश्न: आपकी नजर में वर्तमान समय में देश के सामने सबसे बड़ा खतरा और देश को सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है?

उत्तरः वर्तमान स्थिति में देश में सबसे बड़ा खतरा जातिवाद है। यह देश कि अखंडता के लिए खतरा बनता जा रहा है। आज किसी से पूछो की आप कौन है। तो कोई ये नही कहता है की वह भारतीय है। सभी कहते है हम गुजराती है, हम मराठी हैं, हम पंजाबी हैं, हम उत्तर भारतीय हैं। देशवासियों के अंदर से भारतीयता तो गायब होती जा रही है उनमें क्षेत्र और जातिवाद हावी होता जा रह है। और यह सब कृपा हमारे नेताओ की ही है। आज देश को सही मायने में शिक्षित करना होगा। आने वाले लोगो को देश के प्रति जागरूक करना होगा ना की हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई में बाटना। उन्हे उनके सही अधिकार के बारे में बताना होगा। वहीं लोगों को भी देश के प्रति उपने कर्तव्यों को जानना होगा। जिस दिन वे अपने कर्तव्य के बारे में जागरूक हो जायेंगे देश अपने आप सुधर जायेगा।

ये भी पढें: मैं सबसे स्वीट आतंकवादी, PM मोदी को भी लगता है डर; कुमार विश्वास के दावे पर बोले केजरीवाल

प्रश्न: वर्तमान समय में कर्नाटक में हिजाब को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है, इस मुद्दे पर आपका क्या कहना है? क्या यह बीजेपी की चुनावी राजनीति है या इसके और कुछ अन्य कारण है?

उत्तरः पहली बात तो यह है कि शिक्षा में हिजाब का और पगड़ी का क्या लेना देना है। विद्यालय शिक्षा ग्रहण करने का स्थान है। उसे राजनीति का अखाड़ा क्यों बना रहे हैं। इस मुद्दे को इतना उछालने की क्या जरूरत थी। देश के शिक्षण संस्थानों को इस प्रकार की राजनीति से दूर ही रहना चाहिए। शिक्षा संस्थान अपना एक ड्रेस कोड रखे तो इस तरह की कोई समस्या आएगी ही नही। हमें अगर देश को आगे ले जाना है तो शिक्षा को ऐसी भद्दी राजनीति से दूर रखना होगा। इससे बच्चों के मन में भी देश और देश के लोगों के प्रति विकार पैदा होने लगते हैं। मैं किसी विशेष पार्टी का नाम तो नही लूंगा पर करीब करीब हर पार्टी ऐसी ऐसी भद्दी राजनीति कर रही है। जब भी हम सरकार में आयेंगे सबसे पहले शिक्षा प्रणाली में सुधार करेंगे जिससे इस प्रकार की कोई घटना ही ना हो।

बता दें कि दिनेश दूबे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से आते हैं। वे गत कई सालों से मुम्मई में रहते हैं। वे बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर हैं। इसके अलावा कई स्वयमसेवी संस्थानों से जुड़कर समाज की सेवा भी करते हैं। साथ ही गई कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।

Tags: #aamAadmiParty#BJP Government#BOLLYWOOD#CongressDinesh DubeyHindi NewsJanta Party
Previous Post

रेज़ीडेंसी के बचाव में एक प्रिंसिपल और छात्रों का संघर्ष

Next Post

केजरीवाल ने क्यों कहा ख़ुद को स्वीट आतंकवादी ?

Next Post
केजरीवाल ने क्यों कहा ख़ुद को स्वीट आतंकवादी ?

केजरीवाल ने क्यों कहा ख़ुद को स्वीट आतंकवादी ?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist