एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में लेखक जावेद ने हाल ही की पाकिस्तान यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान का बनना मानव इतिहास की सबसे बड़ी गलती थी। जावेद अख्तर ने कहा कि मैं हाल में एक फेस्टिवल के लिए पाकिस्तान गया था। वहां मेरा अच्छे से स्वागत किया गया।
जावेद अख्तर ने आगे इवेंट में कहा कि अगर मानव के बड़े ब्लंडर की कोई किताब लिखी जाए तो उसमें पकिस्तान का बनना भी लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान कोई तर्क नहीं था। लेकिन ये सच है कि धर्म कभी देश का निर्माण नहीं कर सकता।
जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के बनने को गलत ठहराया इसके अलावा साथ ही साथ हिन्दू राष्ट्र पर भी तीखा हमला करते दिखे, उन्होंने कहा, “आज आप हिन्दू राष्ट्र चाहते हैं दुनिया हिन्दू राष्ट्र नहीं बना सकी आप कैसे बना लोगे ?
आगे जावेद अख्तर अपनी यात्रा को लेकर बताने लगे कि वहां एक महिला ने मुझसे सवाल किया कि हम तो आपको अच्छे से मिलते हैं, अच्छा समझते हैं, लेकिन आपके यहां हर पाकिस्तानी को आतंकवादी समझा जाता है। मैंने उन्हें कहा कि आप अपना रिकॉर्ड सही कर लीजिए, हमारे देश में आपके कई लोग आएं हैं जिन्हें बेहद इज्जत दी गई है।
बता दें कि जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान के एक इवेंट में कहा था कि हमें एक दूसरे पर इल्ज़ाम नहीं लगाना चाहिए। इससे कुछ हासिल नहीं होगा, माहौल तनावपूर्ण है, उसे ठीक करना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, और हमने अपने शहर पर हमला होते देखा है।
हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे और वही लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। अगर यह शिकायत हिन्दुस्तानी के दिल में हो, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।