इस साल कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी कांग्रेस पूरी तरह से कमर कस लिया है। दोनों पार्टी के नेताओं की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बढ़ती जनसंख्या पर ऐसा बयान दिया जिस पर मिम्स बनना शुरु हो गया।
कर्नाटक के हासन पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान कम बिजली दी थी। इसी दौरान जनसंख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने आम लोगों को प्रयाप्त बिजली नहीं दे सकी।
प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में होने के कारण, हम छापे से बच सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो गलत करेगा उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकायुक्त की शक्तियों का हनन किया है।
प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया, जब वह संसद में बोल रहे थे, तो बिना किसी तथ्य के आरोप लगा रहे थे। जब उनसे प्रामाणिकता पूछी गई तो उन्होंने कोई आधार नहीं बताया। अध्यक्ष और सभापति के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
बता दें कि कर्नाटक चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने दावा किया कि सर्वेक्षणों से संकेत मिला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को कुल 224 सीटों में से 140 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वह भाजपा के दो पूर्व विधायकों और मैसूर के पूर्व महापौर को पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।