मुंबई: कौन बनेगा करोड़पति KBC का 12 वा सीज़न चल रहा है इस सीज़न में नाज़िया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीते हैं। 11 नवंबर को कौन बनेगा करोड़पति के शो की पहली करोड़पति प्रतियोगी मिल जाएगी। नाज़िया नसीम पहली महिला होंगी जो इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपये जीतेंगी और सात करोड़ का सवाल खेलेंगी।
सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर से एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। नाज़िया नसीम वाला एपिसोड 11 नवंबर को सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा। सोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से एक 35 सेकंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन नाज़िया नसीम के एक करोड़ रुपये जीतने का एलान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी, मोदी और चिराग के प्रचार में क्या-क्या रहा ख़ास
वीडियो में अमिताभ बच्चन को नाज़िया नसीम की तारीफ करते सुना जा सकता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि नाज़िया ने क्या अद्भुत खेल खेला है। इस वीडियो में खुशी से चिल्लाना, आश्चर्य से देखना, गंभीरता से सोचना और दंग रह जाने जैसे तमाम भाव देखने को मिलेंगे।
वीडियो के अंत में नाज़िया नसीम के इतिहास रचने की बात कही गई है। नाज़िया नसीम झारखंड की मूलनिवासी हैं और दिल्ली में एक कंपनी में कम्यूनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। नाज़िया ने अपने जीवन में कई बार जोखिम उठाया है, जैसा कि वो वीडियो में बता रही हैं। अमिताभ बच्चन उनसे कहते दिखाई पड़ते हैं कि ये काफी मुश्किल सवाल थे, जहां आपकी नजर गई, वो सही निकला।
ये भी पढ़े: NDTV ने जीते 11 बड़े पुरस्कार, असली पत्रकारिता को मिली पहचान
इसके बाद अमिताभ बच्चन 16वें प्रश्न यानि कि सात करोड़ रुपये के प्रश्न की ओर बढ़ते हुए नाज़िया नसीम को सोच समझकर खेल खेलने की सलाह देते हैं। जिस पर पहली करोड़पति प्रतियोगी बनने वाली नाजिया कहती हैं कि ‘एक बार और सही’ उन्होंने अपने जीवन में कई बार रिस्क लिया है।