फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन ने एक मुस्लिम लड़की की पढ़ाई का खर्च उठाया है। वह लड़की नर्स बनना चाहती थी और उसके पिता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन ने छात्रा को सहायता का आश्वासन दिया है। लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है।
12वीं की परीक्षा में छात्रा को 92 प्रतिशत अंक मिले थे और वह पिछले साल कोविड-19 से अपने पिता की मौत के बाद खराब वित्तीय हालत के चलते अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं थी। तेजा ने कहा कि मैंने उसकी आंखों में उम्मीद और आत्मविश्वास देखा। इसलिए हमने ‘वी आर फॉर अल्लेप्पी’ परियोजना के तहत उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
लड़की नर्स बनना चाहती है। इसका कोर्स चार वर्षों का होता है। अब उस लड़की की पढ़ाई का पूरा खर्च अल्लू अर्जुन ने उठाने का निर्णय लिया है। इस बारे में केरल के अल्लपुझा जिले के जिलाधिकारी वी आर कृष्णा तेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में अवगत कराया है।
जिलाधिकारी ने अपने पोस्ट में लिखा है, “मुझे लड़की की आंखों में आशा और आत्मविश्वास नजर आया। इसके चलते हमने तय किया कि, उसे सहायता मिलनी चाहिए। लड़की को नर्स बनना था। इसके बाद अधिकारियों ने कई कॉलेज में बात की और उसका एडमिशन एक निजी कॉलेज में करवा दिया। आगे की समस्या पैसों की थी। इसके चलते हमने अल्लू अर्जुन से मदद लेने का फैसला लिया। अल्लू भी इसके लिए तैयार हो गए। वह कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल फीस भी देंगे।”