रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home स्तंभ

खरी खरी – बिहार का वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम

Muslim Today by Muslim Today
अगस्त 12, 2022
in स्तंभ
0 0
0
खरी खरी – बिहार का वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा से TDP अलग हुई। कोई बात नहीं। भाजपा से शिव सेना अलग हुई। कोई बात नहीं। भाजपा से अकाली दल अलग हुई। कोई बात नहीं। भाजपा से JDU अलग हुई। बड़ी बहस छिड़ गई है। क्यों? आखिर नितीश कुमार में ऐसा क्या है जिससे भाजपा उनके जाने को seriously ले रही है!

ADVERTISEMENT

ऊपरी तौर पर भाजपा नेता पटना में कितना भी कूदाफांदी कर लें। सच है, सबके नीचे से जमीन खिसक गई है। सब को पता है विपक्षी एका में नितीश अब “जोड़न” का काम करेंगे। विपक्षी “दही” जमी तो सियासी भोज का जायका बढ़ जायेगा। जाहिर है विपक्षी भोज भात जायकेदार होगा तो उस खेमे में भीड़ बढ़ेगी। सत्ता को परेशानी होगी।

बिहार वो सूबा है जहाँ से राजनीतिक विमर्श पैदा होते हैं। राजेंद्र प्रसाद, बाबू जगजीवन के समय की बात नहीं करते हैं। बहुत पहले का हो जायेगा। सत्तर के दशक से है देखें तो ऐसे कई राष्ट्रीय आंदोलन हुए जिसका अगुआ बिहार रहा। इंदिरा गांधी की सत्ता के खिलाफ चाहे JP movemnent हो या लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोकने की घटना। सब बिहार में हुआ। नरेंद्र मोदी को पीएम चेहरा बनाये जाने की घोषणा हुई तो NDA में रहते हुए बिहार से नितीश कुमार ने अकेले विरोध किया था।

भाजपा के अंदर और बाहर कई अन्य विरोधी भी थे। कोई खुलकर सामने नहीं आया था। विरोध का कोई असर नहीं हुआ। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जनादेश दिया। बार बार दिया। हर बार दिया। कालांतर में अंदर, बाहर के सभी विरोधियों को एक एक कर निपटा दिया गया। उनका नामलेवा भी नहीं बचा। मगर, क्या कारण रहे कि तमाम जलालत झेलने के बाद भी नरेंद्र मोदी ने नितीश कुमार को लगातार साधा !

क्या कारण रहे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, पटना विश्विद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मांगने पर भी नहीं मिला,फिर भी नितीश कुमार भाजपा से चिपके रहे!

भाजपा ने अपने हनुमान चिराग पासवान से जदयू की “लंका” लगवा दिया फिर भी भाजपा से चिपके रहे! RCP सिंह ने कुछ करने की कोशिश की नितीश ने पकड़ लिया। उन्हें निपटा दिया। फिर भाजपा के साथ चिपके रह सकते थे, आखिर अब क्यों NDA छोड़ UPA में शामिल हो गए? इस पर आज विमर्श जरूरी है।

 

 

नितीश कुमार सत्ता के सियासत की आखिरी बाजीगरी खेलने मैदान में उतरे हैं। उन्हें जब दिखा ममता बनर्जी फंस चुकी है, शरद पवार की तबियत नासाज है, सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं, राहुल गांधी की स्वीकारोक्ति नहीं…. विपक्षी मैदान खाली है, सो वो अब विपक्षी दलों के अगुआ बन कर नरेंद्र मोदी को 2024 की लोकसभा चुनाव में चुनौती देने NDA से अलग हुए।

बिहार को तेजस्वी के हवाले कर उनका अब ज्यादातर समय विपक्षी गोलबंदी में बीतेगा। बिहार में JDU, RJD का सामाजिक समीकरण ऐसा है कि 2015 में दोनों मिलकर विधानसभा लड़े तो 243 सीटों में से भाजपा को केवल 54 सीटों पर समेट दिया था।

तब न नरेंद्र मोदी का चेहरा काम आया, न ही किसी तरह का साम, दाम, दंड, भेद… सब फेल साबित हुआ था। अभी JDU, RJD, Congress ही नहीं विपक्ष की सभी 7 पार्टियां साथ हैं। सभी का 2020 का वोट प्रतिशत मिला दें तो इन्हे 54 फीसदी वोट मिले थे।

बिहार के वोटरों ने विधानसभा और लोकसभा में अलग अलग वोटिंग पैटर्न रखा है। पैटर्न साफ बताता है कि लोकसभा चुनाव में नितीश कुमार भाजपा के कंधे पर सवार होकर सीटें जीतते रहे और भाजपा नितीश के कंधे पर सवार होकर विधानसभा में सीटें जीतते रहे।

भाजपा ने नरेंद्र मोदी के रहते बिहार में नितीश से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ कर अपनी हैसियत टेस्ट कर चुकी है। उसमें बहुत बदलाव की सम्भावना नहीं। बिहार में अब भाजपा अकेली है, नितीश अकेले नहीं। उनके साथ बिहार में एक मजबूत गठबंधन है।

विपक्षी एका में नितीश कामयाब हुए तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ेंगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब और आंध्र प्रदेश की विपक्षी सत्ता वाली राज्यों की लोकसभा सीटें मिलाकर 222 होती हैं।

यही वो पिच है जिस पर नितीश कुमार खेलेंगे। उन्हें पता है, भाजपा जिन राज्यों में भी सत्ता में है maximum पर है, उन राज्यों में जीती हुई सीटें बहाल रखने की चुनौती पहले से है। अरविंद केजरीवाल गुजरात में भाजपा को पूरी ताकत से चुनौती दे रहे हैं। हो सकता है वो कांग्रेस का वोट काटें। विपक्षी वोट बटने से हो सकता है भाजपा फिर गुजरात जीत जाए। लेकिन बाकी भाजपा शासित राज्यों में सत्ता पुनः पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।

भाजपा के सामने समस्या ये है कि नितीश कुमार को न भ्रष्टाचार के आरोप में घेरा जा सकता है, न परिवारवाद के आरोप में। भ्रष्टाचार के आरोप अगर कुछ खोद के निकाला भी गया तो उसकी जिम्मेदारी से भाजपा भी फ़ारिग नहीं हो पायेगी। आखिरकार उलटते पलटते नितीश कुमार दो दशक तक भाजपा के ही साथ रहे हैं।

भाजपा की अब कोशिश होगी पहले राजद नेता उप मुख्यमंत्री तेजस्वी को घेरा जाए। उसका जालबट्टा बुना जा रहा है। IRCTC Hotel के कथित घोटाले की जाँच तेज होगी। कई Files और खुलेंगी। इतने आरोप सामने होंगे कि मीडिया, सोशल मीडिया में नितीश का जीना मुहाल कर दिया जायेगा। नितीश 2024 चुनाव से पहले फिर NDA में पलट गए तो ठीक, नहीं तो “पप्पू” फॉर्मूले की तर्ज पर “पलटू राम” और “कुर्सी कुमार” का तमगा उन पर चस्पा कर उनकी क्रेडिबिलिटी को हंसी का पात्र बनाने की कोशिश होगी। पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना में पलटू राम की क्या साख है?

क्या पता कल पाकिस्तान के समर्थन से भारत में सरकार बना लें? कुर्सी कुमार सत्ता के लिए कुछ भी करेगा? इस तरह के मीमों के मार्फत, मीडिया विमर्श के मार्फत नितीश कुमार को खारिज करने का भरसक प्रयास होगा !

नितीश कुमार विपक्षी खेमे में अडिग रहे तो ये तय है रण बड़ा भीषण होगा।

शिशिर सोनी

 

Previous Post

राजनैतिक विरोध में अंधविश्वास का सहारा

Next Post

एक मदरसा ऐसा भी….! जिसके प्रिंसिपल एक पंडित जी

Next Post
एक मदरसा ऐसा भी….! जिसके प्रिंसिपल एक पंडित जी

एक मदरसा ऐसा भी....! जिसके प्रिंसिपल एक पंडित जी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist