नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा सचिवालय का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाई कर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक संक्रमित वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 590 अभी 14759 लोगों इलाज जारी
उन्होंने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और उन सभी की रिपोर्ट का इंतजार है।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है। बताया गया कि वह लॉक डाउन यानी 23 मार्च से अपने घर पर थे। लगभग 10 दिन पहले वह बीमार पड़े और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच और परीक्षण (ईसीजी और अन्य) के लिए गये, लेकिन उसी दिन उसे छुट्टी मिल गई।
काफी समय बाद, खांसी, बुखार, बदन दर्द हुआ। 18 अप्रैल को, वह फिर से आरएमएल अस्पताल में जांच के लिए गए। डॉक्टरों ने COVID-19 टेस्ट किया। आज यानी 21 अप्रैल को रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव आई।
ये भी पढ़ें: चीन का दावा- साल के आखिर तक इलाज में जुटे डॉक्टर्स को लगाएंगे Covid-19 का टीका
कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीएमसी और अन्य एजेंसियों ने कल सभी परिवार के सदस्यों के लिए COVID-19 परीक्षण करवाने के लिए उनसे संपर्क किया। रोगी का बेटा भी संसद परिसर में काम करता है।