नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के संख्या के अनुसार देश में अब भी 14,759 लोग कोविड 19 के संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,251 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और मंगलवार तक कोरोना संक्रमण 590 लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,601 पर पहुंच गई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 14,759 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,251 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया है। कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
1- सोमवार शाम से अब तक कुल 31 लोगों की मौ!त हुई है। 9 महाराष्ट्र में, 11 राजस्थान में तेलंगाना और चार गुजरात में, दिल्ली और तमिलनाडु में दो दो लोगों की मौ!त हुई है।
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: सात मई तक तेलंगाना में लागू रहेगा लॉकडाउन
2- अब तक सबसे अधिक 232 मौ!त महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 74, गुजरात में 71, दिल्ली में 47, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 23 और आंध्र प्रदेश में 20 लोगों की मौ!त हुई है।
ये भी पढ़ें: आगे भी मिलती रहेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली: अरविंद केजरीवाल
3- वहीं उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 18 और तमिलनाडु में 17 है। पंजाब और कर्नाटक दोनों राज्यों में 16- 16 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 12 जानें गई हैं।
4- बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई हैं। मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक झारखंड और बिहार में दो जबकि मेघालय, ओडिशा हिमाचल प्रदेश, और असम में एक-एक मौ!त हुई है।
5- आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 4,866 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 2,081, गुजरात में 1,939, राजस्थान में 1,576, तमिलनाडु में 1,520 और मध्य प्रदेश में 1।485 मामले सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: शिवराज कैबिनेट का कल गठन, बनाए जा सकते हैं इतने मंत्री
6- तेलंगाना में 873 और आंध्र प्रदेश में 722 है। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,184, केरल और कर्नाटक दोनों राज्य से 408 मामले सामने आए हैं।
7- जम्मू-कश्मीर में 368, पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 392,हरियाणा में 254 और पंजाब में 245 हो गई है।
8- बिहार में कोविड 19 संक्रमण के 113 जबकि ओडिशा में 74 मामले हैं। हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए US ने दिन-रात एक किए, चल रहे हैं 72 ट्रायल
9- केंद्र शासित क्षेत्रों चंडीगढ़ में कोविड 19 के 26, लद्दाख में 18 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 16 मामले हैं। मेघालय में 11 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड 19 के सात-सात मामले सामने आए हैं।
10- वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा,“हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं।”