लखनऊः कांग्रेस के युवा नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार की निगाहें बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि ललन कुमार 2022 में इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
इसी बाबत वे लगातार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क में लगे हुए हैं, लोगों की समस्याएं सुनते हैं, और उनका समाधान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में ललन कुमार जब बख्शी का तालाब विधानसभा में गांव धरौरा पहुंचे तो वहां के बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएं आकर उन्हें उनकी समस्याएं बताने लगे।
ये भी पढ़े: मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल के दौरा पड़ने से निधन
अपनी समस्याएं बताने के साथ साथ लोगों की समस्या यह भी है कि स्थानीय विधायक उनकी समस्याएं नहीं सुनते। बेरोज़गारी की समस्या ने बुरी तरह गांव के युवाओं को चपेट में ले रखा है। एक महिला ने बताया कि उनके गांव में पिछले सप्ताह से बिजली परेशान कर रही है।
लोग गर्मी से हाल बेहाल हैं। तब ललन कुमार द्वारा सम्बंधित क्षेत्र के SDO को इस विषय में सूचित किया गया। उसके बाद 24 घंटे के अन्दर ही धरौरा गाँव में बिलकुल नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिल गई।
बिजली की समस्या का समाधान करने पर धरौरा गांव के निवासियों ने ललन कुमार को धन्यवाद कहने लगे। जिस पर ललन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपको आपकी ताक़त पहचानना है, उसे समझना और फिर उस पर काम करना है।
ये भी पढ़े: गहलोत के साथ बैठक के बाद पायलट बोले- राजस्थान की जनता के लिए काम करने को प्रतिबद्ध
आप भारत जैसे लोकतान्त्रिक देश के निवासी हैं। लोकतंत्र में मतदाता की शक्ति सबसे अधिक है।” बता दें कि बीते कुछ महीनों में कांग्रेस ने तमाम विपक्षी दलों को पछाड़ दिया है. कांग्रेस पदाधिकारी जनता की समस्या को लेकर लगातार सड़क पर उतरकर यूपी सरकार के लिये सर दर्द बने हुए हैं।
बीते चार महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 24 बार गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बार उन्हें 15 दिनों तक जेल में भी रखा गया।