सहारनपुर: कोरोना की महामारी के चलते देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। इसी कारण देश कई शहरों और कस्बों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। कोविड 19 के कई केस सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मशहूर क़स्बा देवबंद को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने कहा कि अब तक सहारनपुर में 20 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं, इनमें से गंगोह कस्बे और देवबंद को पूरी तरह से सील कर दिया है। देवबंद के सभी 25 वार्ड को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है और सभी में कंटेनमेंट का काम चल रहा है।
ज़िला सहारनपुर में कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, रविवार को आई ताज़ा रिपोर्ट में 17 नये और पाए गए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव, संक्रमित मरीजों की संख्या 63 से बढ़कर हुई 80, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की पुष्टि।
सील किए गए देवबंद में शनिवार को पहले ही दिन दूध, ज़रूरी सामान और दवाईंयों की किल्लतों का आमजन को सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
ये भी पढ़ें: मुसलमान हॉस्पिटल में इलाज के लिए ना आएं, मेरठ के हॉस्पिटल की हैरतअंगेज़ शर्त, FIR हुई दर्ज
आलम यह है कि प्रशासन ने जहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोकदी वहीं आमजन लॉकडाउन में गली-गली दूध-दवाईं ढुंढ़ता फिरता रहा। जिसके चलते उसे पुलिस की लाठियों का भी सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
देवबंद में बीते एक सप्ताह में महाराष्ट्र, असम और गुजरात के 13 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजटिव आने के चलते शुक्रवार को नगर नगर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।
देवबंद सील होने के चलते जहां दूधियों को नगर में प्रवेश ना करने देने से दूध की आपूर्ति ना होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं नवीन मंडी स्थल को भी प्रशासन ने घेरकर अल सुबह ही बंद करा दिया था।
लेकिन अधिक संख्या में सब्जी विक्रेता और किसानों के पहुंचने के चलते शनिवार को प्रशासन को मंडी खोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन सब्जी विक्रेताओं को सब्जी लेकर नगर मेें घुसने नहीं दिया गया। जिसके चलते वह बचते-बचाते पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें सब्जी नहीं बेचने दी।
प्रशासन द्वारा शनिवार को मेडिकल स्टोर, दूध आपूर्ति और किरयाना के सामान की दुकानों को पूर्णत रोके रखा गया। जिससे पहले ही दिन लोगों में हाहाकार मच गया। देवबंद ब्लॉक करने की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने पूर्व में जारी सभी पास निरस्त कर दिए थे। और दूसरें दिन भी पास की सुविधा नहीं मिलने से कई आवश्यक सेवाएं रद्द होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से आए दिशा-निर्देशो के अनुरुप कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की व्यवसायिक सेवाओं को भी रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर के बाहर से ही आवश्यक वस्तुओं की सेवा दिलाए जाने को पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अनावयश्यक ना घूमने की चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सब्जी और दवाईंयों को प्रशासन उपलब्ध कराएगा।