रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home स्तंभ

नयी राष्ट्रपति के सामने चुनौतियां

Muslim Today by Muslim Today
जुलाई 31, 2022
in स्तंभ
0 0
0
नयी राष्ट्रपति के सामने चुनौतियां
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जैसा कि अनुमानित था द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव स्पष्ट बहुमत के साथ जीत लिया है। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले यूपीए शासनकाल में प्रतिभा सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। देश में अब तक बहुसंख्यक समुदाय के राष्ट्रपतियों के अलावा सिख, मुस्लिम व दलित राष्ट्रपति भी बन चुके हैं, अब द्रौपदी मुर्मू ने इसमें आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व भी जोड़ दिया है। इससे पहले पी.ए.संगमा को 2012 में आदिवासी चेहरे के कारण राष्ट्रपति पद के लिए तत्कालीन एनडीए ने खड़ा किया था, लेकिन प्रणव मुखर्जी के सामने उन्हें मात मिली थी। बहरहाल, द्रौपदी मुर्मू ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनकर इतिहास तो रच ही दिया है। उनका देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना इस बात का परिचायक है कि हमारा संविधान लोकतंत्र की हर कसौटी पर खरा उतरता है। निश्चित ही इसका श्रेय संविधान निर्माताओं और आजादी के बाद देश किस राह पर चलेगा, इसका खाका खींचने वाली तत्कालीन नेहरू सरकार को जाता है।

भाजपा के नजरिए से द्रौपदी मुर्मू की जीत, उसके चुनावी तीर का निशाने पर लगना है। चुनाव दर चुनाव जीतती आ रही भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव को भी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। इस चुनाव के लिए उसने अपने पत्ते तब तक नहीं खोले, जब तक विपक्ष की चाल सामने नहीं आ गई। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा का नाम आगे करने में जल्दबाजी दिखा दी, लेकिन भाजपा ने सारे समीकरणों को समझ कर फिर एक ऐसा नाम सामने किया, जिसका विरोध करना भाजपा के विरोधियों के लिए भी आसान नहीं था। चुनाव में रणनीति बनाने के लिए कितने धैर्य, सूझ-बूझ और दूरदृष्टि की जरूरत होती है, ये बात जब तक विपक्ष समझेगा नहीं, तब तक भाजपा को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्षों भरा रहा है और राजनैतिक करियर बेदाग। ये दोनों बातें उन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बना रही थीं। भाजपा ने इन्हीं दोनों बातों को बखूबी भुनाया। देश में बहुत से लोग ऐसी ही योग्यता रखते हैं, लेकिन द्रौपदी मुर्मू से भाजपा एक साथ कई निशाने साध सकती है। उनकी पहली योग्यता तो यही है कि वे आदिवासी महिला हैं और इस तरह भाजपा आदिवासी और महिला हाशिए के दोनों समुदायों को लुभाने में कामयाब रही। ओडिशा सुश्री मुर्मू का गृहराज्य और कर्मस्थली है, यहां बीजू जनता दल के आगे भाजपा बार-बार कमज़ोर साबित हो जाती है। लेकिन अब भाजपा इस प्रदेश को भी अपने खाते में लेने की कोशिश कर सकती है। देश में आगामी विधानसभा चुनावों में गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ऐसे तमाम आदिवासी बहुल राज्यों में भाजपा मुर्मू कार्ड को भुनाएगी।

द्रौपदी मुर्मू को झामुमो, शिवसेना जैसे कांग्रेस के सहयोगियों ने समर्थन दिया, टीएमसी ने उनका साथ तो नहीं दिया लेकिन ममता बनर्जी ने उनकी उम्मीदवारी को सही बताया था। कुल मिलाकर सुश्री मुर्मू के समर्थन में व्यापक माहौल पहले से ही तैयार था। जो लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे थे, वे खुलकर विरोध भी नहीं कर रहे थे। उनकी जगह भाजपा का विरोध हो रहा था। जैसे तेजस्वी यादव ने सवाल किया था कि हमें मूर्ति चाहिए क्या या द्रौपदी मुर्मू के प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने सवाल उठाया कि देश के अहम मुद्दों पर उनकी राय क्या है, वे प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करती, क्या वे भी पांच साल चुप रहेंगी। दरअसल ये सारे सवाल द्रौपदी मुर्मू के बहाने भाजपा से ही किए गए हैं। क्योंकि भाजपा की कार्यशैली ऐसी ही बन चुकी है जहां शीर्ष नेतृत्व की मर्जी से सारे फ़ैसले लिए जाते हैं। अब राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की योग्यता की असली परीक्षा होगी कि वे देश की प्रमुख होने के नाते सरकार के गलत फ़ैसलों, संवैधानिक उसूलों के साथ हो रही छेड़छाड़ या लोकतंत्र के गिरते स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ कुछ कहेंगी या चुपचाप सब कुछ यथावत चलने देंगी।

द्रौपदी मुर्मू जिस आदिवासी इलाके से आती हैं, वहां उन्होंने जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से लेकर सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी संसाधनों तक हर मुद्दे पर आम लोगों को संघर्ष करते देखा है। आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों और समाज में हर तरह से कमजोर वर्ग के शोषण की भी वे साक्षी रही हैं। बतौर राष्ट्रपति वे हाशिए के लोगों के उत्थान के लिए किस तरह के कदम उठा सकती हैं, और पूंजीवादी ताकतों से इनकी रक्षा में अपना क्या योगदान दे सकती हैं, ये देखने वाली बात होगी। उनके राजनैतिक करियर को गढ़ने में भाजपा की अहम भूमिका रही है, लेकिन देश की प्रथम नागरिक बनने के बाद क्या वे दलीय निरपेक्षता के साथ काम करते हुए नीर-क्षीर विवेक का परिचय देंगी, ये भी गौरतलब होगा।

द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने चुनौती दी और आखिर तक कड़ी टक्कर देने की कोशिश उनकी रही। हालांकि वे भी जानते थे कि वे हारी हुई बाज़ी पर दांव लगा रहे हैं। उन्होंने गैरभाजपाई दलों के साथ-साथ अपने पुराने दल भाजपा के सांसदों और विधायकों से भी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट देने की अपील की थी। वैसे श्री सिन्हा ये बात जानते ही होंगे कि मौजूदा राजनीति में अंतरात्मा की आवाज़ जैसी बातों के लिए कोई जगह नहीं रह गई है। जब निर्वाचित सरकारें पैसों के दम पर गिराई जा रही हैं, तब नैतिकता की उम्मीदें व्यर्थ हैं। और अब भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा बदल चुका है, इसलिए उनकी अपील का कोई खास असर नहीं हुआ। यशवंत सिन्हा के पास खोने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने एक बड़ा दांव खेलने का जोखिम उठा लिया। लेकिन विपक्ष के लिए यह विचारणीय है कि एक पुराने भाजपा नेता को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की नौबत उसके लिए क्यों आई।

Previous Post

56 लाख मछलियां छोड़ी गई हैं गंगा में, कब छोड़ी गईं, क्या आपको पता है

Next Post

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का निधन

Next Post
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का निधन

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का निधन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist