पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेंगलुरु में रोड शो किया और यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेडीएस और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
बेंगलुरु में सभा को सम्बोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस और जेडीएस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों भरष्टाचार और विभाजनकारी नीति में विश्वास रखते हैं।
बेंगलुरू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों भ्रष्टाचार, परिवारवाद, विभाजनकारी राजनीति में विश्वास रखते हैं। JDS को वोट देने का मतलब कांग्रेस को मजबूत करना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब भ्रष्टाचार को मजबूती देना।
आगे उन्होंने कहा कि भारत के नक्शे पर देखे तो अध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान की दृष्टि से कर्नाटक का अपना स्थान है। आज कर्नाटक खोज के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर है। इसी तरह कर्नाटक स्टार्टअप में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है।
भाजपा इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं। जबकि कांग्रेस को 80 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं।
बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों में अपार सफलता के बाद अब बीजेपी कर्नाटक में अपनी सत्ता को बचाने की मुहिम में लग चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह पिछले दिनों एक जनसभा में बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील किया था।