मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह 8:45 बजे निधन हो गया। बुधवार को तबीयत बिगड़ी के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फ़ाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने से निधन की पुष्टि की है।
बुधवार को अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा था, ”वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
लेकिन इससे पहले फ़रवरी के महीने में भी अभिनेता ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर दिग्गज अभिनेता राज कपूर के दूसरे बेटे थे। ऋषि कपूर के दो भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर हैं।
इसके अलावा दो बहनें ऋतु नंदा, रिमा जैन हैं। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में बॉबी फ़िल्म से की थी।
इसके साथ ही वो बाल कलाकार के रूप में श्री 420 और मेरा नाम जोकर में भी दिखे थे। अभिनेता ऋषि कपूर ने आख़िरी फ़िल्म इमरान हाशमी के साथ द बॉडी में काम किया था।
ऋषि कपूर ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी अगली फ़िल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ होगी। ये फ़िल्म हॉलीवुड फ़िल्म द इंटर्न की हिंदी रिमेक होती।
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के बेटे अबिनता ऋषि कपूर बीते दो सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। साल 2018 में अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे।
कई महीनों तक वहां पर इलाज़ कराने के बाद ऋषि कपूर ने 2019 में भारत वापसी की थी। लेकिन भारत वापस आने के बाद भी लगातार उन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे पहले वे फ़रवरी महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके अभिनेता ऋषि कपूर की मौ!त पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है, “चैंपियन स्कूल में मेरे सीनियर रहे ऋषि कपूर के इस दुनिया से जाने पर दुखी हूँ।
उनके साथ मैंने 1967-68 के दौरान इंटर क्लास ड्रामाटिक्स पूरा किया था। बॉबी के रोमांटिक हीरो से अपनी आख़िरी फ़िल्मों के मैच्योर एक्टर तक उनका सफ़र बेहतरीन रहा।
ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर की अंतिम इच्छा जो पूरी नहीं कर पाए रणबीर
कल ही जाने-माने बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान ख़ान का निधन हुआ था और आज ठीक दूसरे दिन ऋषि कपूर का निधन हुआ। एक्टर ऋषि कपूर के दोस्त रहे दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा है, ”वो नहीं रहे। अभिनेता ऋषि कपूर ने अलविदा कह दिया। मैं टूट चुका हूं।” ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, ”यह हफ़्ता भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही डरावना है। हमने एक और हस्ती ऋषि कपूर को खो दिया। वो शानदार अभिनेता थे और उनके चाहने वाले हर पीढ़ी के लोग थे। उनकी कमी बहुत खलेगी। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।”