भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा है।
भाजपा की ओर जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक महासचिव भूपेंद्र यादव अब बिहार के साथ-साथ गुजरात के प्रभारी के रूप में भी नई भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडा श्याम जाजू की जगह लेंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार में NDA पर लगाया जनमत चोरी का आरोप, सड़कों पर उतरे महागठबंधन समर्थक
पूर्व महासचिव वी मुरलीधर राव को जहां विनय सहस्रबुद्धे की जगह मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, वहीं महासचिव सीटी रवि को महाराष्ट्र का जिम्मा सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम को पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड का भी प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के साथ राजस्थान के भी प्रभारी होंगे। अब तक वह ओडिशा के प्रभारी थे।
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाए रखा है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: PHOTOS: साढ़े 5 लाख दीयों से जगमग रामनगरी, देखिए अयोध्या का अद्भुत नजारा
अरविंद मेनन पूर्व की तरह सह प्रभारी की भूमिका में बने रहेंगे। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अमित मालवीय को भी मेनन के साथ पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है