झारखंड से बीजेपी को परेशान करने वाली खबर आई है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
आजतक-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी को करारा झटका लगा है। बीजेपी को 22-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 38-50 सीटें मिलने का अनुमान है।
आखिरी चरण में इनका भाग्य होगा तय
इस आखिरी चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राज्य के कई मंत्रियों और झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव का भाग्य तय होगा। सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों से चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा को लग सकता है तीसरा झटका
हाल के चुनावों में जिस तरह की हरियाणा में भाजपा का प्रदर्शन रहा और महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असफल होने के बाद झारखंड चुनाव भाजपा के लिए तीसरा झटका हो सकता है।
जानकारों का मानना है कि केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता बिल लाना उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है और कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध किया है और कर रही है जिसका उसे फायदा मिल सकता है।
वोट प्रतिशत की बात करे तो एबीपी और सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी मत प्रतिशत में सबसे आगे है। बीजेपी को 37.3 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गयी है। वहीं जेएमएम+कांग्रेस+राजद को 34.2 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं जेवीएम को 8.1 फीसदी, अजसू को 7.1 और अन्य को 13.4 फीसदी मत मिलने की संभावना है।
आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में छात्रों युवाओ और नागरिकों पर भारतीय जनता पार्टी के दमन पर गहरी पीड़ा और चिंता व्यक्त करती है। भाजपा सरकार के विभाजन कारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोकतंत्र में लोगों को सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है।