रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home भारतीय

क्या असम के प्रदर्शनों को न दिखाने के लिए सूचना मंत्रालय ने सुझाव भेजा है? ~ रवीश कुमार

Agha Khursheed Khan by Agha Khursheed Khan
दिसम्बर 14, 2019
in भारतीय
0 0
0
क्या असम के प्रदर्शनों को न दिखाने के लिए सूचना मंत्रालय ने सुझाव भेजा है? ~ रवीश कुमार
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मशवरे की शक्ल में फ़रमान आया है। याद दिलाते हुए कि वक्त वक्त पर ऐसे सुझाव दिये जाते रहे हैं। उसी की परंपरा में 1995 में केबल एक्ट की याद दिलाई गई है और कहा गया है कि सभी टीवी चैनल ऐसी सामग्री दिखाने से बचे जिससे हिं!सा भड़क सकती है।

हिं!सा को उकसावा मिल सकता है। जो राष्ट्र!विरोधी नज़रिए को प्रोत्साहित करता है। जो देश की अखंडता पर असर करती है। सभी चैनलों से आग्रह किया जाता है कि इन दिशानिर्देशों का सख़्ती से पालन करें।

इसमें यह नहीं लिखा है कि यह आदेश पांच साल से चैनलों पर चल रहे हिन्दू मुस्लिम डिबेट को लेकर है या असम को लेकर है? आदेश जिस वक्त आया उस वक्त असम के लोग सड़कों पर थे।

नागरिकता कानून पास होने के पहले से असम की यूनिवर्सिटी में ज़बरदस्त विरोध हो रहा था। असम के अलावा पूर्वोत्तर के दूसरे इलाकों में भी इस कानून का विरोध हो रहा है।

सूचना मंत्रालय साफ साफ लिख देता है कि वैसे तो सारा गोदी मीडिया असम के प्रदर्शनों को नहीं दिखा कर राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन कर ही रहा है, हम चाहते हैं तो कि दो चार चैनल जो कभी कभी दिखा रहे हैं वो भी राष्ट्रहित का नाम लेकर असम की रिपोर्टिंग न करें। चर्चा न करें।

क्या असम के लोगों का प्रदर्शन जायज़ नहीं है? क्या उनका प्रदर्शन राष्ट्र विरोधी है? तो सरकार पहले असम के प्रदर्शनों को राष्ट्र!विरोधी घोषित कर दे? चैनलों के दिखाने से असम में हिं!सा नहीं हो रही है। चैनलों के न दिखाने से उनका गुस्सा भड़का है।

अगर उन्हें लगता कि उनकी बातें देश को बताईं जा रही हैं तो इतनी नाराज़गी न होती। राज्य सभा में पास होने तक असम के सारे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहें। टायर जलाकर प्रदर्शन करना और रात में मशालें लेकर जुलूस निकालना न तो हिं!सा है और न ही राष्ट्र!विरोधी प्रदर्शन।

अगर असम के प्रदर्शनकारी हिं!सा करने की ग़लती करते हैं तो यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उसने इन लोगों से बात नहीं की। अभी जब प्रदर्शन हो रहे हैं तब भी इनसे कोई बात नहीं कर रहा है।

क्या ये आदेश असम के आंदोलनों को न दिखाने के लिए हैं ? ऐसे तो कोई हां में नहीं कहेगा लेकिन आप अब चैनलों पर असम के कवरेज़ को लेकर पसरी चुप्पी से समझ सकते हैं।

रही बात आप जनता की। आप चाहें कोई हों। अगर आपको लगता है कि यह आदेश सही है तो आप अपने मौजूदा और भविष्य में होने वाले सभी प्रदर्शनों को राष्ट्र!विरोधी घोषित कर स्थगित कर दें।

ADVERTISEMENT

ख़ुद को भी राष्ट्र!विरोधी घोषित कर दें। गन्ना किसानों को कान पकड़ कर खेत में बैठ जाना चाहिए कि उनसे राष्ट्र विरोधी ग़लती हुई है कि उन्होंने दाम न मिलने पर आंदोलन करने को सोचा और मीडिया से आग्रह किया कि दिखा दीजिए।

ऐसे न जाने कितने नागरिक समूह होंगे जो अपनी परेशानियों को लेकर सड़क पर उतरने वाले होंगे। उतरे ही होंगे। इस तरह के आदेशों का क्या मतलब है? संसद के भीतर गोड्से को महान बताया जाता है। क्या वो राष्ट्र!विरोधी गतिविधि नहीं है?

नागरिकता कानून का विरोध वैध है। संसद में हुआ है। सड़क पर भी हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपने संपादकीय में लिखा है कि यह कानून ज़हरीला है। इसे सदन में ही रोक दिया जाना चाहिए था।

अब न्यायपालिका को संविधान की रक्षा में अपना इक़बाल दिखाना होगा। हिन्दी अख़बारों ने फिर से हिन्दी पाठकों को मूर्खता के अंधेरे में धकेले रखने की ज़िम्मेदारी निभाई है।

कब तक आप नफ़रत और अज्ञानता के कमरे में बंद रहेंगे। इंसान की फितरत मोहब्बत होती है। उसका जुनून ज्ञान होता है। वह ज़्यादा दिन हिन्दी अख़बारों के क़ैद में नहीं रह सकता है।

आप एक्सप्रेस का यह संपादकीय देखिए। हिन्दी अख़बार दैनिक भास्कर की ख़बर की हेडलाइन देखिए। अपनों और असम अलग अलग है। बीच में एक और नहीं है क्या वो अपना नहीं है? आप यह खेल समझ पा रहे हैं ?

यह कानून संवैधानिक मूल्यों और नैतिकताओं पर खरा नहीं उतरता है। यह कहने का अधिकार बहुमत को ही नहीं है। सिर्फ असम विरोध नहीं कर रहा है। देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। कई संगठन और व्यक्ति विरोध कर रहे हैं। कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। क्या वे सबके सब राष्ट्र!विरोधी करार दे दिए जाएंगे?

सूचना प्रसारण मंत्रालय को अपना नाम अंग्रेज़ी में इंफोर्मेशन ब्लॉकेड मिनिस्ट्री रख लेना चाहिए। हिन्दी में सूचना अप्रसारण मंत्रालय। या फिर जॉर्ज ऑरवेल की किताब 1984 से सीधे उठाकर मिनिस्ट्री ऑफ ट्रूथ रख लेना चाहिए।

चैनलों को बंद कर जगह जगह टेलिस्क्रीन लगा देनी चाहिए जिसके नीचे लिखा आना चाहिए- बिग ब्रदर इज़ वाचिंग यू। ऑरवेल के 1984 में जो मंत्रालय यातना देता था उसका नाम मिनिस्ट्री ऑफ हैपिनेस है। जो झूठ फैलाता है उसका नाम मिनिस्ट्री ऑफ ट्रूथ है। ऑरवेल की कल्पना भारत में साकार होती दिख रही है।

1984 के मिनिस्ट्री ऑफ ट्रूथ के संदर्भ का हिन्दी में मतलब यह हुआ कि आप ग़ुलाम बनाए जाएंगे या बना लिए गए हैं। आप वही सोचेंगे और उतना ही सोचेंगे जितना सरकार आपको बताएगी। उससे ज्यादा सोच रहे हैं इस पर सरकार नज़र रखेगी।

ज़्यादा जानना और ज़्यादा सोचना गुनाह होगा। क्या आप करीब करीब यही होता नहीं देख रहे हैं। गोदी मीडिया कुछ और नहीं। मिनिस्ट्री ऑफ ट्रूथ के ही अंग हैं। आप ही बताएं कि इन चैनलों पर सूचना कहां हैं, आपके ही विरोध प्रदर्शनों या सवालों की कोई सूचना है? जब मीडिया सरकार का अंग बन जाए, उसके आदेशों पर झुकने लगे तब लोगों को सोचना चाहिए कि आप इस मीडिया को अपना वक्त और पैसा क्यों दे रहे हैं?

एक नागरिक के तौर पर आपकी क्या ज़िम्मेदारी है? क्या आप यह मंज़ूर कर रहे हैं कि किसी चीज़ का विरोध न दिखाया जाए? क्या आप मंज़ूर कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन न हों? क्या आप मंज़ूर कर रहे हैं कि सरकार जो कहेगी वही सही होगा? आप अपनी नागरिकता को ही ख़त्म करने की मंज़ूरी दे रहे हैं।

जो आप पर ही भारी पड़ेगी। आपकी चुप्पियां घाव बन जाएंगी। एक दिन मवाद फूटेगा। आप दर्द सहन नहीं कर पाएंगे। विवेक का इस्तमाल कीजिए। कुछ सोचिए। जो हुआ है वह सही नहीं है। इन दरारों से क्या मिलेगा?

कश्मीर पर आप चुप रहे हैं। असम पर आप चुप हैं। जिस हिन्दू मुसलमान को गर हाने में गाते रहे ये दिखाने के लिए आप नफ़रतों से ऊपर हैं, उस मुसलमान को इस कानून में छोड़ दिए जाने से आप चुप हैं।

आपका वो गाना सिर्फ दिखावा था। कल किसी और राज्य या समुदाय को लेकर चुप रहेंगे। एक दिन ख़ुद पर बीतेगी तो बोली नहीं निकलेगी। इसलिए लोकतंत्र में बोलने को हमेशा प्रोत्साहित कीजिए। बोलने वालों का साथ दीजिए।

कमेंट बाक्स में गाली देने वालों को देखकर डरने की ज़रूरत नहीं है। ये मिनिस्ट्री पर हैपिनेस के सिपाही हैं। इनका काम यातनाएं देना है। इनका काम लोकतांत्रिक संस्कृति को बर्बाद करना है। आप अगर इतनी सी बात के लिए खड़े नहीं होंगे तो फिर आप जहां हैं वहीं सदियों के लिए बैठ जाइये। पत्थर में बदल जाइये।

(ये लेख वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की फेसबुक वॉल से लिया गया है)

Tags: #CongressHindi NewsPolitics
Previous Post

देश में मुसलमानों से इतनी नफ़रत क्यों ? – विपुल चौहान

Next Post

नागरिकता बिल पर बोले मेघालय राज्यपाल: ‘आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाएं’

Next Post
नागरिकता बिल पर बोले मेघालय राज्यपाल: ‘आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाएं’

नागरिकता बिल पर बोले मेघालय राज्यपाल: 'आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाएं'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist