मुंबई में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री दो दिवसीय दिव्य दरबार लगा है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कितने धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को मिटाओगे। हर घर में धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री होगा, आने वाले समय में होगा। देश को समर्पित हूं। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा जब लव जिहाद रुकेगा।
मीरा रोड में हुए कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी को भी अंधविश्वास में बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन उन्हें (धीरेंद्र शास्त्री) को किसी को प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। जिसे भी उनसे दिक्कत है, वह उनके पास आकर प्रमाण ले सकता है। उन्होंने कहा, हमें कोई खुजली नहीं हुई है, जिसे भी खुजली हो वह आए, हम मरहम लगा देंगे। पेरासिटामोल की गोली दे देंगे।
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि कोई विरोध करें तो आप लोग अपना मन खिन्न मत किया करो। राम जी है तो रावण के परिवार के लोग भी थे। बहुत कोशिश की गई कि बागेश्वर वाले महाराज महाराष्ट्र ना आएं। अब हम फिर से मुंबई आने वाले हैं, जब तक जिएंगे तुम्हारे पास आते रहेंगे। जिन्होंने हमारा विरोध किया उनको भी साधुवाद। अगर आप हमें मुंबई में रुकवाना चाहते हैं तो, हम मुंबई में 1 सप्ताह जरूर देंगे लेकिन धर्म विरोधियों की छुट्टी करवा देंगे।
मध्य प्रदेश में छतरपुर का गांव है गढ़ा, यहीं पर बागेश्वर धाम सरकार का आश्रम है। यहां के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री मुंबई से ही सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। वह अब इस बार मीरा रोड में 18 व 19 मार्च को अपना दरबार लगाने जा रहे हैं। मुंबई से सटे मीरा रोड भाईंदर में एसके स्टोन चौकी के करीब सेंट्रल पार्क मैदान में आयोजन की व्यस्था की गई है। आलीशान मंच तैयार किया गया है।