PM मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर चुप्पी तोड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठे हैं। कर्नाटक विधानसभा से पहले भाजपा कर्नाटक में काफी सक्रिय दिखाई दे रही है।
पीएम मोदी ने कर्नाटक को करीब 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। यहां पीएम ने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कुछ लोग लगातार भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बसवेश्वर की धरती पर आकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं। उनके उल्लेखनीय योगदानों को पूरी दुनिया इस लोकतांत्रिक प्रणाली का अध्ययन करती है और ऐसी कई अन्य चीजें हैं जिनके लिए हम कह सकते हैं कि भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार कर्नाटक के हर जिले, हर गांव, हर कस्बे के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है, जो हुबली-धारवाड़ के साथ पूरे कर्नाटक के भविष्य को सींचने का काम करेगी।