राजस्थान के कोटा में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। यह घटना राजस्थान में यात्रा के चौथे दिन कोटा कॉमर्स कॉलेज के करीब राजीव गांधी की प्रतिमा के पास हुई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कुलदीप शर्मा बताया जा रहा है।
फिलहाल निजी अस्पताल में से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। आपको बता दें कि अन्नतपुरा के पास यात्रा के दौरान कुलदीप नामक एक युवक ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते युवक को बचा लिया गया और निजी अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि युवक कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और यात्रा को लेकर उनमें आक्रोश व्याप्त है, इसीलिए उसने खुद को आग लगा ली थी।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी करीब 6 घंटे में 23 किमी चले। कोटा से शुरू हुई यह यात्रा बूंदी जिले में खत्म हो गई। इसके बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर निकल गए। अब दस दिसंबर को बूंदी से यात्रा की शुरुआत होगी।