महाराष्ट्र सरकार ने मकान मालिकों से कहा है कि वे अपने घरों में रह रहे लोगों से अगले 3 महीने तक किराया नहीं लें। साथ ही किसी को घर छोड़कर जाने के लिए ना कहें।
उद्धव सरकार ने मकान मालिकों को आदेश दिया है कि वे अगले तीन महीने तक अपने घरों में रह रहे लोगों से किराया नहीं वसूलें।
साथ ही किसी को भी घर खाली करने के लिए नहीं कहें। महाराष्ट्र राज्य आवास विभाग ने मकान मालिकों के लिए शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 34 और मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या 3,236 पहुंच गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में सब कुछ बंद होने पे रेलवे कर रहा है करोड़ों की कमाई
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की शाम से 23 मामले पुणे में सामने आये जबकि महाराष के मुंबई में छह मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि नासिक जिले के मालेगांव में चार मामले और ठाणे में एक मामला सामने आया है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड-19 से संक्रमित 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 48 हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति की मृत्यु सरकारी अस्पताल सैस्सून में हुई। वह पहले से बीमार था और दो दिन से उसका इलाज चल रहा था।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे सबसे अधिक कोविड-19 से प्रभावित है। यहां मृतकों की संख्या अब 48 हो गई है। इनमें से कम से कम 39 लोगों की मौत सरकारी अस्पताल में हुई है, जिसके डीन डॉ।
अजय चंदनवाले का बृहस्पतिवार शाम सरकार ने तबादला कर दिया था। चिकित्सा केंद्र के एक अधिकारी ने कहा, ‘मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को 15 अप्रैल को यहां भर्ती कराया गया था, जिसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।’
ये भी पढ़ें: जनरल नरवाणे के बयान पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, देखें क्यों लगा रोने-चिल्लाने
देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,387 हो गए हैं। इससे देश में अब तक 437 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में देश में 1007 केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ोतरी में 40 फीसदी की कमी आई है। देश में 15 मार्च से 31 मार्च तक कोरोना संक्रमण में औसत बढ़ोतरी 2.1 थी।
जबकि 1 अप्रैल के बाद से यह 1।2 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमारी कोशिश तेजी से काम करने की है। हम कोरोना मरीजों का इलाज प्लाज्मा तकनीक से भी करने पर काम कर रहे हैं।