आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दरअसल, आपराधिक जांच विभाग ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उसके कुछ देर बार ही सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकेश का वीडियो भी जारी करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से मिलने जाने से रोक दिया।
नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 201, 109 के साथ 34 और 37 के तहत केस दर्ज किया गया है। TDP ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने TDP प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को नंदयाला में गिरफ्तार किया है।
जगन मोहन रेड्डी सरकार का आरोप है कि स्किल डिवेलपमेंट के नाम पर आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के छल किया गया। नौकरी देने के नाम पर यह सबसे बड़ा घोटाला है। अपने कार्यकाल के दौरान 2016 में चंद्रबाबू नायडू ने आंध्रप्रदेश में स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एपीएसएसडीसी) का गठन किया गया। युवाओं को स्किल डिवेलपमेंट के लिए एक्सिलेंस सेंटर बनाने का प्रावधान किया गया।
बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था। रैली को संबोधित करने के बाद वह अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश की सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से काफी हंगामा किया गया। टीडीपी नेताओं के विरोध को देखते हुए सीआईडी की टीम वापस लौट गई थी।