भाजपा नेता जयंत सिन्हा आज फिर अपनी हरकतों से विरोधियो के निशाने पर है। झारखण्ड के हज़ारीबाग क्षेत्र से 2014 के आम चुनाव में चुने गए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मब लॉन्चिंग के जुर्म में आजीवन सज़ा काट रहे आरोपियों के ज़मानत पर रिहा होने पर फूलमाला से उनका स्वागत किया, गौर तलब है की पिछले साल अलीमुद्दिन अंसारी नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति को केवल इसलिए मार दिया गया था क्योकि उस पर गौ कशी का संदेह था।
इस मोब लिंचिग के जुर्म में भाजपा नेता सहित 8 लोगो को आजीवन कैद की सज़ा दी गयी थी। सज़ा का विरोध भाजपा के पूर्व विधयक व् कार्यकर्ताओ के द्वारा 15 दिनों तक धरना प्रदर्शन करके किया गया, और इन आठो आरोपियों को रिहा करने की मांग की गयी थी।
अब उनके ज़मानत पर रिहा होने पर भाजपा के दिग्गज नेता उनको घर पर बुलाकर फूलो के हार पहना कर सम्मानित कर रहे है , जो की एक निंदनीय काम है और विपक्ष ने भाजपा को घेरते हुए साफ कहा कि मोब लिंचिंग के आरोपियों को सम्मानित कर भाजपा गुंडों को लिंचिंग करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है।