दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली और आसपास के कई क्षेत्रों में लोगों ने इसे महसूस किया। जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान के समीप बताया जा रहा है।
दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी के गंगा घाटी, यमुनाघाटी, मसूरी, पंजाब के मोगा, बठिंडा, मानसा, पठानकोट, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और जयपुर में भूकंप के झटके महूसस किए गए।
भूकंप का ये ताजा झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सकड़ कहीं भी थे, उन्होंने जरूर महसूस किया। फिलहाल लोग दहशत में हैं। हालांकि दिल्ली, इस्लामाबाद और काबुल में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।