आज कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय सोशल मीडिया कन्वेनर की 11 लोगों की लिस्ट जारी की गयी, इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से जहाँ 1 नाम को शामिल करते हुए सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी औऱ NSUI के राष्ट्रीय कन्वेनर रहे ज़ीशान अहमद खान को एक बार पुनः संगठन ने भरोसा जताते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय कन्वेनर टीम में शामिल किया…..ज़ीशान लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय कमेटी में जगह बनाने में क़ामयाब रहे, पहली बार कोऑर्डिनेटर और दूसरी बार कन्वेनर बनाया गया था, पुनः संगठन ने भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय कन्वेनर नियुक्त किया।
ज़ीशान दिल्ली, JNU, अंडमान & निकोबार, लक्ष्यदीप, पोंदिचेरी, और दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रभारी रह चुके हैं। ज़ीशान देश के तमाम मुद्दों पर मुखर कर अपनी बात रखने वाले एक नई उम्र के छात्र नेता हैं जो दिल्ली में रहकर अपनी जामिया मिल्लीया इस्लामिया से MA मास मीडिया का शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इससे पहले स्नातक समाज सेवा (BSW) से किया औऱ कई बड़े NGO से जुड़ कर आम जनता की सेवा कर रहे हैं, इस के साथ एक खुद अपनी संस्था चला रहे हैं.
बता दें कि ज़ीशान अहमद खान कई बड़े आंदोलनो में में शामिल होते रहे हैं औऱ इसको ले कर कई बार आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी भी हुई और कई प्रदर्शन मामलों में मुक़दमे भी चल रहे हैं. ज़ीशान ने पार्टी के सभी नेता, संगठन के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वो संगठन के मज़बूती के लिए औऱ सोनिया गाँधी जी, राहुल गाँधी जी, प्रियंका गाँधी जी, और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी उम्मीदों पर खरा उतरूँगा ज़ीशान के मनोनयन पर पूर्व सांसद मो मो मोकीम,
उप्र महिला कांग्रेस के अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, एनएसयूआई के तीनो प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, अनस रहमान, और रोहित राणा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मौलाना हमीदूल्लाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ चंद्रेश उपाध्याय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय, विधानसभा प्रत्याशी अरशद खुर्शीद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतहर अलीम समेत उप्र के अन्य कांग्रेसियों ने बधाई दिया