नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए किराया लेने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मजदूरों से किराया वसूला जा रहा है और दूसरी तरफ रेल मंत्रालय 151 करोड़ पीएम केयर फंड में चंदा दे रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि मुझे पता है। वो 151 करोड़ उनके नहीं हैं। हमारे हैं इसलिए।
ये भी पढ़ें: ट्रेन से बिहार लौट रहे मजदूर और छात्रों को 500 रुपए देगी सरकार: नीतीश कुमार
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजदूरों से किराया वसूलने की बात पर ट्वीट किया था, “एक तरफ रेलवे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों से टिकट का भाड़ा वसूल रही है, वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्रालय पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपये का चंदा दे रहा है। जरा ये गुत्थी समझाइये।
” कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस बात का जवाब देते हुए अनुभव सिन्हा ने लिखा, “मुझे पता है। वो 151 करोड़ रुपये उनके नहीं हैं। हमारे हैं इसलिए।” कोविड 19 के तीसरे चरण के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थान या घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।
बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं। वहीं, केंद्र द्वारा मजदूरों से किराया लेने की बात पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस मजदूरों की रेलयात्रा का खर्च उठाएगी।
ये भी पढ़ें: मीडिया हमसे पैसे कमाता है फिर इसी देश में ‘आग’ लगाता है- बताओ हम दंगे के जिम्मेदार हुए या नहीं?
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे में जरूरी कदम उठाएगी।