रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home संस्कृति इतिहास

जब सारंगढ़ के दशहरा में पहली बार रावण की एंट्री हुई

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जुलाई 9, 2021
in इतिहास, देश, भारतीय
0 0
0
जब सारंगढ़ के दशहरा में पहली बार रावण की एंट्री हुई
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ के बड़े हिस्से में रावण-दहन का चलन पुराना नहीं है। राजाओं का इलाका था। नवरात्र में देवी/शक्ति की उपासना के बाद दसवें दिन राजा अपने अपने तरीकों से विजयोत्सव मनाया करते थे। साल भर के सारे तीज-त्योहार तराजू में एक तरफ़ रख दिये जाएं तो भी राजा के लिए दशहरे वाला पलड़ा ही झुकेगा।

सारंगढ़ अपवाद नहीं रहा। यहां विजयदशमी के सार्वजनिक कार्यक्रम में रावण का कोई स्थान नहीं था।

हज़ारों वर्ष पूर्व जब वर्तमान राजपरिवार के पुरखे कछुओं की पीठ पर सवार हो कर, नदी पार कर, यहां पहुंचे तो पानी भरी ख॔दको से घिरे मिट्टी के छोटे गढ़ों (किलों) में छिपे विरोधियों से मुकाबला हुआ था। पुरखों के पास बांस से बनी तलवारें, भाले, तीर, कटार जैसे हथियार  थे। पुरखे जीत गये और तब से पानी भरी खंदक से घिरे मिट्टी के गढ़ पर चढ़ना और उस पर विजयपताका फहराना सारंगढ़ में विजयदशमी उत्सव मनाने का मान्य तरीका बन गया। बांस से बने हथियारों की पूजा अन्य शस्त्रों की पूजा से पहले होती है।

सैकड़ों सालों से चली आ रही परम्पराओं में एक जुड़ाव हुआ अक्टूबर 1978 में जब पहली बार रावण-दहन हुआ। शक्तिशाली राजाओं के द्वारा स्थापित और पोषित परम्पराओं में इस महत्वपूर्ण जुड़ाव का श्रेय जिस व्यक्ति को जाता है वह बचपन में बदन पर एक छोटी धोती लपेटे पास के घने वन में गाय चराया करता था। नाम था टेकचन्द गिरी। हम सब, छोटे बड़े, उन्हे प्रेम और सम्मानपूर्वक “बावाजी” संबोधित करते रहे।

ये भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट विस्तार: मिशन-2022 की बिसात पर जातीय समीकरण का दांव, क्षेत्रीय संतुलन का भी रखा गया पूरा ख्याल

बावाजी की कहानी शुरू होती है 1909 में सारंगढ़ के काली मंदिर से। डेढ़ वर्ष की उम्र में राजा बना दिये गये तत्कालीन राजा जवाहिर सिंह ने राजकुमार काॅलेज में शिक्षा और प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसी वर्ष औपचारिक रूप से राजकाज संभाला था। इसी अवसर पर उन्होने अपने महल के पास काली मंदिर की स्थापना भी की थी।

काली मंदिर की स्थापना आसान कार्य था किन्तु उसके लिए पुजारी की व्यवस्था करना दुष्कर साबित हुआ। सारंगढ राज्य में परम्परागत रूप से देवी देवताओं की पूजा आदि का कार्य मूलनिवासी (जिन्हे आगे चल कर आदिवासी कहा गया) करते रहे थे। उन्नीसवीं सदी का मध्य आते आते उत्तर दिशा से हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषी ब्राह्मणों का आना प्रारम्भ हो गया था। 1860 के दशक में सिर पर अपनी ईष्ट दक्षिण काली देवी को सम्मान पूर्वक ढोते पहला उत्कल ब्राह्मण परिवार भी आ गया। परिवार के मुखिया को राज-गुरू का ओहदा मिला और वंशज गुरू परिवार के रूप में जाने जाते हैं।

कुछ ब्राह्मण राज्य की प्रशासनिक सेवाओं मे और बाकी कर्मकाण्ड आधारित पुरोहिती के कार्य में लग गये। मंदिरों की देखभाल और पूजा का जिम्मा आदिवासियों के पास बना रहा।

लेकिन इन स्थापित आदिवासी पुजारियों में से काली मंदिर का पुजारी बनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। काली की रेपुटेशन वैसे भी डराने वाली थी। फिर सुना हुआ था कि उन्होने अपना दाहिना पैर शिव के ऊपर रखा हुआ है। पूजा अर्चना में कुछ ऊंच-नीच हो जाने पर काली की प्रतिक्रिया कैसी होगी यह बताने वाला, आश्वस्त करने वाला, कोई अनुभवी भी उपलब्ध नहीं था।

आखिरकार पुजारी की तलाश का दायरा बढ़ाया गया और सरायपाली के पास स्थित बस्तीपाली गांव से भोले गीर गोस्वामी नामक पुजारी को लाया गया। काली मंदिर को पुजारी मिला और सारंगढ को पहला गोस्वामी परिवार। परिवार बीते सौ सालों में अच्छा खासा कुनबा बन चुका है। इन्हे स्थानीय लोग बावाजी या महाराज के रूप में संबोधित करते रहे हैं।

इसी परिवार में 1942 में हमारे बावाजी टेकचन्द गिरी का जन्म हुआ। उनके पिता तब तक एक नव-स्थापित मंदिर के पुजारी के रूप में पास के गांव कोतरी के निवासी हो गये थे।

बावाजी की उम्र कोई दस वर्ष रही होगी जब घने वन के मुहाने पर बसे गांव मल्दा में एक और नया मंदिर बना और पिता शिवचैतन्य गिरी के साथ वे भी वहां पहुंच गये। पिता मंदिर में पूजा करते और बालक बावाजी गांव के मवेशियों को लेकर जंगल में चराने जाया करते।

इस मवेशी चराई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कहानी रावण दहन की ओर चल पड़ी। जंगल में बावाजी की शुरुआत गुलेल से चिड़ियों पर निशाना साधते हुई थी। कुछ ही समय में इस बालक ने अपनी गुलेल को ‘अपग्रेड’  कर “बन्दूक” बना ली। बन्दूक अर्थात खिंची हुई रबर के प्रहार से बांस के खोखले हिस्से में भरी मिट्टी की गोली को लकड़ी की सींक की मदद से बाहर फेंकना (और भाग्य साथ हो तो चिड़िया मारना)। उसी दौरान जंगल में घूमते एक सयाने आदिवासी शिकारी से इनकी भेंट हुई जो शीध्र मित्रता में तब्दील हो गयी। शिकारी मित्र ने इन्हे इनकी “खिलौना” बन्दूक को कुछ अधिक असरकारी बनाने के गुर सिखाए। यह गुर था बारूद बना कर उसके इस्तेमाल का तरीका।

गन पाऊडर को कहा जाता था गधा-बारूद। जितना भी पीटो, फटता नहीं था, जब तक दुम में चिंगारी न लगे। उन दिनों गोला बारूद जैसी चीज़ों पर आज जैसे प्रतिबंध नहीं थे। लेकिन इसका अर्थ यह भी नहीं कि आसानी से प्राप्त हो जाता हो। “गन पाऊडर” के नाम से तो बिल्कुल भी नहीं मिलता था।

ये भी पढ़ें :  मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, मीनाक्षी लेखी सहित 43 नेता बनेंगे मंत्री

सयाने आदिवासी शिकारी ने अपना पारम्परिक ज्ञान बांटा और सिखाया कि गंधक (सल्फर), शोरा (पोटेशियम नाइट्रेट) और लकड़ी के कोयले को सही अनुपात में मिलाया जाए तो विस्फोटक बनाया जा सकता है।

लकड़ी का कोयला सुलभ था। बाकी दो चीज़ें हासिल करना भी समस्या नही थी। विस्फोटक में इनके इस्तेमाल की जानकारी आम नही थी। तालाब नगरवासियों के स्नान के लोकप्रिय स्थान थे और खुजली उन दिनों की आम परेशानी थी। नारियल तेल में गंधक मिला कर लेप करना राहत देता था। शोरा पेट दर्द की दवा बनाने के काम आता था। मिट्टी के साथ इसका लेप जली चमड़ी पर भी आराम देता था। ये सब चीजें परचून की दुकानों में सहज उपलब्ध थीं।

बांस की बन्दूक में गन पाऊडर का इस्तेमाल शुरू हो गया और प्रयोगधर्मी बालक बावाजी के लिए रसायनों से खेलना और नित नये प्रयोग करना आदत बन गयी।

इन्होने 1965 के आस-पास विस्फोटकों का व्यवसाय शुरू किया। खदान आदि के लिए उपयोग और मांग में बढ़ोतरी होने लगी। आतिशबाजी में भी हाथ सधने लगा। पटाखे भी बनने लगे। हरफ़नमौला बावाजी गांव के निर्विरोध सरपंच बन गये (और लगातार बनते गये)। सहकारी समितियों में चुनाव जीतने लगे। गांवों में होने वाले नौधा रामायणों के लोकप्रिय टीकाकार बन गये। उनके अंदर का शिल्पकार सक्रिय हुआ और वे गणेश चतुर्थी पर प्रतिमाएं बनाने लगे। गोस्वामी समाज की गतिविधियों में सक्रिय हो गये। इस बीच आतिशबाजी में नित नये प्रयोग जारी रहे।

1978 में सारंगढ के राजा नरेशचन्द्र सिंह जी का स्वास्थ्य बिगड़ा। डाक्टरों का शक था कैन्सर का। उन्हे इलाज के लिए बम्बई (मुम्बई) ले जाया गया। उनके सभी चाहने वालों के लिए यह बेहद निराशा का समय था। विशेष रूप से राजा साहब के लिए। नवरात्र शुरू होने वाले थे, विजयदशमी का पर्व सामने था और उनके अनुपस्थित रहने की संभावना बन रही थी। उनके जीवन का यह पहला अवसर था जब विजयदशमी के अवसर पर वे अपनी ईष्ट देवी समलेश्वरी से दूर जा रहे थे। वापस आ सकेंगे यह अनिश्चित था।

ADVERTISEMENT

राजा साहब को अटूट विश्वास था कि देवी उनकी रक्षा और सहायता करेंगी। जांच पूरी हुई और 8 अक्टूबर के दिन डाक्टरों ने घोषित किया कि उन्हे कैन्सर नहीं है। दशहरा की तारीख थी 11 अक्टूबर।

राजा साहब देवी के दर्शन के लिए व्याकुल हो गये। वे किसी भी तरह सारंगढ पहुंचना चाहते थे। शायद देवी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते थे।

पहुंचना आसान नहीं था। हवाईजहाज की सुविधा नहीं थी। बम्बई हावड़ा मेल में स्थान नहीं था। किन्तु ज़िद की हद तक इच्छा थी सो ट्रेनें बदलते बम्बई से भोपाल, वहां से बिलासपुर और फिर सड़क मार्ग से होते समय पर सारंगढ़ पहुंचने में सफल हो ही गये।

सारंगढ़ में खुशी का माहौल था। सारे हितचिंतक अपने अपने ढंग से अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे।आत्मविभोर राजा साहब भी किसी को निराश नहीं कर रहे थे।

बावाजी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने का वही तरीका चुना जो उनके दिल के सबसे करीब था। उन्होने महल के बगीचे से कुछ ऊंचे और मोटे बांस प्राप्त किये और दिन रात लग कर एक रावण बनाया और गढ़-विच्छेदन के दिन कार्यक्रम स्थल के पास खड़ा कर दिया। राजा साहब पहुंचे तो उनके हाथ में बावाजी ने तीर के साथ एक धनुष थमाया और हाथ जोड़ कर रावण पर चलाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में रावण के अप्रत्याशित एन्ट्री से विस्मित राजा साहब ने उनकी भावनाओं का सम्मान किया और बिना कोई प्रश्न किये मुस्कराते हुए तीर चलाया। रावण दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आतिशबाजी ने आकाश रंगीन कर दिया। एक नयी परम्परा का बीजारोपण हुआ।

मांग और लोकप्रियता में इज़ाफ़े के साथ ही बावाजी के लिए शौक से उपजे काम को औपचारिक रूप देना आवश्यक हो गया। 1982 में रायगढ़ ज़िले में पटाखा, आतिशबाजी और विस्फोटक बनाने और बेचने का लायसेंस प्राप्त करने वाले वे पहले व्यक्ति बने।

27 अप्रेल 2012 के दिन, कुछ दिनों की अस्वस्थता के बाद, सत्तर वर्ष की अपेक्षाकृत कम उम्र में, बावाजी हम सब को छोड़कर चले गये।

—-

डाॅ परिवेश मिश्रा

Previous Post

छत्तीसगढ़ में मारवाड़ियों के आने और बसने का इतिहास

Next Post

‘जय जवान-जय किसान’ के नारे और इंदिरा गांधी की हरित क्रांति ने बदला था छत्तीसगढ़ में खेती का रूप

Next Post
‘जय जवान-जय किसान’ के नारे और इंदिरा गांधी की हरित क्रांति ने बदला था छत्तीसगढ़ में खेती का रूप

'जय जवान-जय किसान' के नारे और इंदिरा गांधी की हरित क्रांति ने बदला था छत्तीसगढ़ में खेती का रूप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist