
PFI के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष को असम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश करने के लिए यहां लाया गया है। PFI के नेता मिनारुल शेख को बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को साढ़े 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया और गुवाहाटी लाया गया।
बताया जा रहा है कि असम से अन्य कार्यकर्त्ता गिरफ़्तार किए गए, कार्यकर्ता असम के करीमगंज, बारपेटा, बक्सा, कामरूप (ग्रामीण), गोलपारा और कामरूप (मेट्रो) जिलों के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में कथित रूप से शामिल थे।
असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि असम पुलिस ने PFI के कुछ कार्यकर्ताओं को कल गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद नगरबेड़ा में कई लोगों ने प्रदर्शन किया, हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। असम सरकार लगातार केंद्र से PFI पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध कर रही है।
बता दें कि टेरर फंडिंग मामले में एनआईए और ईडी ने मिलकर 15 राज्यों में 96 जगहों पर छापेमारी की और कई राज्यों के PFI प्रमुख समेत 100 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। PFI के खिलाफ एक्शन को जांच अधिकारियों ने अब तक की सबसे बड़ी जांच प्रक्रिया करार दिया।













