नई दिल्ली : सांसद डॉ शफीक उर रहमान बर्क ने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बर्बाद कर रही है सरकार, मुसलमानों को निशाना बनाकर सियासी रोटी सेंकने से बाज आए सरकार, रसूल की शान में गुस्ताखी करने वाले वसीम रिज़वी और नरसिम्हा को दी जाए फांसी, यूपी के संभल लोकसभा क्षेत्र से सपा से सांसद हैं डॉ बर्क।
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
संभल प्रेस वार्ता करते हुए सपा सांसद ने पैग़म्बरे इस्लाम में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंघानन्द सरस्वती और कुरआने पाक की तौहीन करने वाले वसीम रिज़वी को फंसी देने की मांग की।
शनिवार को अपने निवास पर प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्रीय सपा सांसद डा शफीकुरर्हमान बर्क ने कहा कि इस्लाम और पैग़म्बरे इस्लाम का अपमान हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यति नरसिंघानन्द सरस्वती ने हमारे नबी की शान में गुस्ताखी की है पुलिस-प्रशासन तत्काल गिरफ्तार करे। पहले वसीम रिज़वी ने कुरआने पाक की तौहीन की और अब यति नरसिंघानन्द सरस्वती ने हमारे नबी सलल्लाहू अलेहि वसल्लम की।
ये भी पढ़ें : लेख : गुजरात में अस्पतालों के बाहर गुजरात मॉडल खोज रहे हैं गुजरात के लोग, मिल नहीं रहा : रवीश कुमार
इन दोनों के पीछे सियासी हाथ है। दोनों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कुरआन और मोहम्मद साहब की तौहीन करने वाले वाजिबे कत्ल है। मुसलमानों ने इस देश के लिए बहुत कुरबानियां दी है। आज मुसलमानों के जज्बात से खेला जा रहा है। सरकार कड़े कदम उठाये वरना मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा सड़को पर उतरने की ज़रूरत पड़ी तो हम उतरेंगे। सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन मज़हब पर कोई आंच आये कतई बर्दाश्त नहीं है।
कोई किसी के पेशवा या मज़हब को बुरा नहीं कह सकता। हमे किसी के मज़हब या धर्म पर अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करते तो हम अपने मज़हब पर सुन भी नहीं सकते। इस दौरान प्रेस वार्ता में उनके पुत्र जियाउरर्हमान बर्क भी शामिल रहे।