शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट जैसा, इसे लागू होने से किसानी चंद पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी : CM केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 21, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन कृषि कानूनों के संबंध में आज दिल्ली विधानसभा परिसर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट जैसा है।

इसे लागू होने के बाद किसानों की किसानी चंद पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तीनों काले कानूनों को तुरंत वापस ले और स्वामीनाथन आयोग के अनुसार सभी 23 फसलों को एमएसपी पर खरीद करने की गारंटी दी जाए।

ADVERTISEMENT

सीएम ने कहा, केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए। अगर हमारे देश के किसानों की कोई सरकार नहीं सुनेगी, तो फिर किसकी सुनेगी?

ये भी पढ़ें : लेख : विपक्ष कहाँ है कि जगह पूछें कि सरकार कहाँ है ? : रवीश कुमार

किसान नेता चौधरी रोहित जाखड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जाति-धर्म और संप्रदाय की सभी दीवारें तोड़ कर पश्चिमी यूपी की पूरी चौधराहट को विधानसभा में बुला कर आतिथ्य दिया है। यह वैसा ही है, जैसा सुदामा को श्रीकृष्ण ने दिया था।

चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि हमने सीएम अरविंद केजरीवाल के बारे में जैसा सुना था, वैसा ही उनमें पाया। हम उनके साथ हैं, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, हम वापस घर नहीं जाएंगे। वहीं, चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने हमें हमेशा सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया है। मांगें पूरी होने तक हमारा धरना जारी रहेगा।

दिल्ली विधानसभा में किसानों के साथ बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई किसान नेता दिल्ली विधानसभा के प्रांगण में तीनों काले कानूनों के ऊपर चर्चा करने के लिए आए थे। तीनों कानूनों के बारे में काफी विस्तार से चर्चा हुई।

भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय सरकार बार-बार यह कह रही है कि इन कानूनों से किसानों को फायदा है, लेकिन अभी तक वो एक भी फायदा जनता को बताने में नाकाम रहे है। उल्टे, ये तीनों कानून एक तरह से किसानों के लिए डेथ वारंट हैं।

अगर यह तीनों कानून पास हो जाते हैं, तो देश के किसानों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत पैदा हो जाएगी। किसानों की जो किसानी है, वह कुछ चंद पूंजीपतियों के हाथों में चली जाएगी और हमारे देश का किसान अपने ही खेत में मजदूर बनने के लिए वेवश हो जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बैठक में सब लोगों ने एक बार फिर केंद्र सरकार से मांग की है कि इन तीनों कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए और सभी 23 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी जाए।

एमएसपी को स्वामीनाथन आयोग के अनुसार लागू की जाए, यही सभी लोगों की मांग है। उन्होंने कहा कि 28 तारीख को मेरठ में बहुत बड़ी किसान महापंचायत है और उसमें भारी संख्या में किसान मौजूद होंगे। उस किसान महापंचायत के अंदर भी इन तीनों कानूनों के ऊपर चर्चा की जाएगी और इनको वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से अपील की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

सीएम ने कहा कि यह दुखदाई है कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बैठकें करनी बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा। केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए और केंद्र सरकार को अड़ना नहीं चाहिए कि हम कानून वापस नहीं लेंगे।

किसानों की कानून वापस लेने की मांग है। अगर हमारे देश के किसानों की कोई सरकार नहीं सुनेगी, तो फिर किसकी सुनेगी।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रोहित जाखड़ ने कहा कि आज जहां केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कीलें ठुकवा दी, बैरिकेट्ड लगवा दिए। वहीं, आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जाति-धर्म और संप्रदाय की सभी दीवारें तोड़कर, एक किसान बन कर पश्चिम उत्तर प्रदेश की पूरी चौधराहट को विधानसभा के अंदर बुलाने का काम किया।

विधानसभा में बुलाकर उन्होंने वह आतिथ्य दिया है, जो सुदामा को श्रीकृष्ण ने दिया था। हमारी एक ही मांग है कि एमएसपी पर विधिक कानून बने, स्वामीनाथन रिपोर्ट पूर्ण लागू हो और कृषि कानून वापस हो। यह कानून जब तक वापस नहीं होंगे, तब तक जो किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं,

वे ज्यों के त्यों अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। हम पंचायतों कर और गांव-गांव जाकर अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। हमें पूरा यकीन है कि निश्चित ही जीत किसानों की होगी है। किसानों की अपनी फसल उचित दाम पर बेचने की लड़ाई है,

लेकिन अब पूरे देश के खाने की लड़ाई होगी। इस रोटी को तिजोरी का हिस्सा नहीं बनने देंगे। किसानों की लड़ाई में अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह समर्थन दिया है। हम इनके कृतज्ञ हैं।

किसान नेता चौधरी श्याम सिंह कहा कि आज हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास आए थे। मुख्यमंत्री ने हमें बहुत सम्मान दिया। हमने जो सुना था,

आज हमने वह सब उनमें पाया। हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और साथ रहेंगे। जिन मांगों को लेकर हमारा किसान 90 दिन से बॉर्डर पर बैठा है, उसे हम जारी रखेंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, हम वापस घर नहीं जाएंगे।

किसान नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि आज हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिले। उन्होंने हमें पहले भी जो सहयोग किया था, उसका हमने धन्यवाद किया और आगे की रणनीति बनाई। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी,

तब तक हमारा धरना चलता रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन दिया है कि वे हमारा सहयोग देते रहेंगे और हम भी यहां से हटकर नहीं जाएंगे।

Previous Post

लेख : बेरोज़गारों को नौकरी नहीं, मंदिर निर्माण के चंदे की रसीद दीजिए प्रधानमंत्री जी : रवीश कुमार

Next Post

आज हिंदू समाज थक गया है, जब जागेगा तो दुनिया को रोशन कर देगा : मोहन भागवत

Next Post
आज हिंदू समाज थक गया है, जब जागेगा तो दुनिया को रोशन कर देगा : मोहन भागवत

आज हिंदू समाज थक गया है, जब जागेगा तो दुनिया को रोशन कर देगा : मोहन भागवत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist