नई दिल्ली: आज बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।
बीते साल भारतीय क्रिकेटर विराट और अनुष्का की शादी हुई है, और शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। जोकि इस कपल के लिए काफी स्पेशल है।
मंगलवार सुबह विराट ने सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। जब फोटो अनुष्का-विराट की हो तो इसका वायरल होना लाजमी है। महज आधे घंटे में इसे 5.5 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम लाइक्स मिल चुके हैं। विराट कोहली के साथ उनकी फेयरीटेल लव स्टोरी और शादी के बारे में सब जानते हैं।
अनुष्का के जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे लव. मेरी जिंदगी की सबसे पॉजिटिव और ईमानदार व्यक्ति. लव यू.”
अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। 15 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और 19 साल में बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया।
वहीँ आईपीएल के बिजी शेड्यूल की वजह से विराट कोहली इन दिनों बेंगलुरु में हैं। विराट को मैदान में चीयर करने कई बार अनुष्का भी शूटिंग से समय निकालकर स्टेडियम में नजर आईं हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का ने अपने-अपने टाइट शेड्यूल से समय निकालकर एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर फिल्म देखने पहुंचे थे।
शहर के मशहूर सिनेमाहॉल में जब दोनों स्टार्स पहुंचे तो फिल्म एवेंजर्स देखने आए दर्शकों के लिए ये मौका डबल सरप्राइज बन गया।
फिल्म देखने साथ जाते हुए विराट-अनुष्का का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।