हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जमा कर सुर्खियों में आए युवा क्रिकेटर ईशान किशन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लिमिट ओवर क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारत के लिए कई मुकाबलों में वह खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी भी ईशान किशन है। हाल में ही एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान ईशान किशन ने विश्व के अपने चार पसंदीदा कप्तानों के बारे में बताया है।
ईशान किशन ने इसमें पहले नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और विश्वकप विजेता महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। महेंद्र सिंह धोनी को ईशान • किशन अपना आदर्श भी मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की तरह ईशान किशन ने भी झारखंड से ही खेला है। ईशान किशन ने दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा है। रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
ईशान किशन ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को रखा है। टेस्ट क्रिकेट में ग्रीम स्मिथ को सबसे शानदार कप्तान के रूप में याद किया जाता है। वहीं, ब्रैंडन मैकुलम को ईशान किशन में चौथे नंबर पर रखा है। ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के लिए खेलते रहे हैं। ब्रैंडन मैकुलम लिमिट ओवर क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी थे। वह बेहतर बल्लेबाज के साथ साथ अच्छे विकेटकीपर भी थे।
आश्चर्य की बात है कि ईशान किशन में 4 बेस्ट कप्तानों में वर्तमान के किसी भी कप्तान को शामिल नहीं किया है। यहा तक कि उन्होंने अपनी सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी नहीं रखा है।
ईशान किशन से बेस्ट बल्लेबाज के बारे में भी पूछा गया। इसमें उन्होंने पहले नंबर पर विराट कोहली को रखा है। दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ को, तीसरे पर केन विलियमसन और चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट है। टॉप 4 गेंदबाजों में ईशान किशन ने एक नंबर पर जसप्रीत बुमराह को रखा।