बीते दिनों इंटरनेट पर प्रिया प्रकाश वारियर पूरी तरह से छाई हुई थी। सोशल मीडिया पर मौजूद हर इंसान इन्ही के बारे में सर्च कर रहा था। प्रिया ने भला ऐसा क्या किया था जो लोगों पर उनका जादू सर चढ़ कर बोलने लगा।
आपको बताए दें की प्रिया की एक मूवी का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह अपने क्लास के लड़के को आँखों से कुछ इशारे करती नज़र आई थी। लोगों को प्रिया की अदाएं इतनी पसंद आई की वह कुछ ही वक़्त में इंटरनेट सेंसेशन बन गई।
अब प्रिया का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिया वैसे जो भी करती हैं वह सोशल मीडिया पर फ़ौरन वायरल हो जाता है। हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को उनके एक फैनपेज ने शेयर किया है। इस डांस वीडियो में प्रिया अपने साथी को एक्टर रोशन अब्दुल्लाह के साथ ‘सूरज हुआ मध्म…’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।
https://twitter.com/priyapvarrier/status/994272723458142209
आपको बता दें की प्रिया प्रकाश का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। 18 साल की प्रिया जल्द ही मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। वह बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। वैसे इंटरनेट सनसनी नई नवेली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। प्रिया का कहना है की वह शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती हैं।
. वैसे इन सब पर प्रिया का कहना है कि उनको जो नेम-फेम मिला है यह उनके लिए अविश्वसनीय है।