मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला और अन्य छात्राओं द्वारा वीडियो बनाने वाली छात्रा को लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है।
बताया गया कि मामले का पता चलने के बाद हास्टल में रहने वाली आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की बात से इन्कार किया है। मामले में आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी ओर, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के डीपीआरओ ने किसी भी छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने की बात को गलत करार दिया है। एसएसपी ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और माताओं-बहनों के सम्मान से जुड़ा हुआ है, मीडिया समेत हम सभी को सचेत रहने की ज़रूरत है।