गाँधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। गौरतलब है कि सक्रिय राजनीति में आने से पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक के रूप में काम कर चुकी हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव दौरान भी प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी की सीट से चुनाव प्रचार किया था। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजनीति में हुए सपा बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाये जाने को लेकर चले गए इस मास्टर स्ट्रोक को देखकर लग रहा है कि सपा बसपा भले ही इस कदम से खुश हैं लेकिन बीजेपी चिंता में पड़ चुकी है।

अब कांग्रेस की में से एक ऐसी ही और खबर सामने आ रही है जो कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी नेता वरुण गांधी भी जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक वरुण गांधी 10 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान वह प्रियंका गांधी से भी मिलेंगे बताया जा रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को एक विशाल रैली का आगाज करने वाली है। जिसे कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार की शुरुआत समझा जा रहा है इस रैली में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वरुण गांधी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अगर वरुण गांधी भी भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस में आ मिलते हैं तो यह देश की सबसे बड़ी खबर हो सकती है। यानी की कांग्रेस परिवार के युवा एकसाथ आने से बिखरा हुआ परिवार एक साथ आ सकता है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी कई बार मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं। पिछले काफी दिनों से राजनीतिक हलकों में ये चर्चा थी कि वरुण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आने के बाद वरुण गांधी को वही पार्टी में लाने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि अगर वरुण गांधी भी कांग्रेस में शामिल हो जाएँ तो तीनों बहन भाई मिलकर शानदार जीत हासिल कर सकते हैं।
Jumman
Mansik gulam