नई दिल्ली: उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
ADVERTISEMENT
देहरादून में भाजपा दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता दिलवाई, किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने 12 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सभी पदों से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने भाजपा का रुख कर लिया।
भाजपा की सदस्यता हासिल करने के बाद उन्होंने किशोर उपाध्याय ने भाजपा को धन्यवाद किया और कहा कि वो भाजपा के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ बीजेपी में शामिल हुआ हूं, उन्होंने कहा कि आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आई है।