उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल जाकर उन्होंने सोनभद्र हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल लोगों से उनका हाल जाना।
इसके बाद सोनभद्र जाने के लिए उनका काफिला रवाना हुआ लेकिन मिर्जापुर जिले के नारायणपुर में कमिश्नर मिर्जापुर के निर्देश पर प्रियंक गांधी का काफिला रोक दिया गया। इसके बाद वह मिर्जापुर की नरायणपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोनभद्र जिलाधिकारी ने धारा 144 का हवाला दिया।
है।
प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद: प्रियंका
सोनभद्र जाते वक्तप्रियंका के काफिले को वाराणसी सीमा के भीतर उन्हेंरोक लिया गया। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गईं।प्रियंका ने इससे पहले ट्रॉमा सेंटर सेनिकलते समय मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेशकी कानून व्यवस्था बहुत खराब है।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन पूरा सरकारी अमला सो रहा है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या उत्तर प्रदेश ऐसे अपराधमुक्त बनेगा?
प्रियंका गांधी ने सीेएमयोगी को पत्र लिखा था
इससे पहले गुरुवार कोप्रियंका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं राज्य के अपने दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजाम की सराहना करती हूं। लेकिन इन सुरक्षा इंतजाम के कारण जनता को होने वाली परेशानी सेदुखी हूं। जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में प्रदेश में यात्रा के दौरान सुरक्षा का दायरा कम से कम रखा जाए, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
भाजपा के राज में असुरक्षा बढ़ रही है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- सोनभद्र, उत्तरप्रदेश में प्रियंका को अवैध ढंग से गिरफ्तार करना परेशान करने वाली बात है। यह तो ताकत का मनमाना इस्तेमाल है। प्रियंका उन आदिवासी किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं, जिन्होंने अपनी जमीन खाली करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में उन्हें गोली मार दी गई। भाजपा सरकार के राज में यूपी में असुरक्षा बढ़ रही है।