लखनऊ (यूपी): यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, उन्होंने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें 50 महिलाएं हैं, उन्होंने कहा कि इस सूची में 40-40% महिलाएं युवा हैं।
प्रियंका ने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है।
प्रियंका ने कहा कि जिन महिलाओं को टिकट मिला है उसमें पत्रकार, पार्टी की जिलाध्यक्ष, अभिनेत्री शामिल हैं, उन्होंने प्रेस वार्ता में महिला उम्मीदवारों की सूची भी पढ़ी।
प्रियंका ने बताया कि पार्टी ने पंखुड़ी पाठक, लखनऊ सेंट्रल से सदफ जाफर, रामपुर खास से आराधना मिश्रा, लुइस खुर्शीद, अल्पना निषाद, चित्रा वर्मा, निर्मला चौधरी, रमा कश्यप, डुमरियागंज विधानसभा से कांती पांडेय, हर्रैया विधानसभा से लबोनी सिंह को टिकट दिया है, उन्होंने कहा कि उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया गया है।
प्रियंका ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं, हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें, जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।
प्रियंका ने कहा कि हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है, इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया, उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।
हुए प्रियंका ने कहा कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था, सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया, मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें, कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।
प्रियंका ने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं, कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी, उन्होंने कहा कि अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है, यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।