नई दिल्ली: अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाई, जिनकी टोपी का रंग लाल, उसके कई कारण हैं, ठाकुर ने कहा कि उनको पहले पुराने सवालों के जवाब देने पड़ेंगे, उन्हें दंगों, अपराधियों, राम भक्तों पर गोलियां चलाने का जवाब देना होगा।
अनुराग ठाकुर ने पूछा कि क्या अखिलेश यादव उसका जवाब दे पाएंगे? अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘ये लाल टोपी, लूट लिया यूपी’ इसे प्रदेश की जनता जानती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा अखिलेश कब टिकट देते, कब काट देते हैं, पता नहीं किसी को, नाम किसी का आता, पर्चा भरने कोई जाता, ये एक ऐसा दल है, जो टिकट तय नहीं कर पा रहा है, उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन में दरारें हैं, उन्होंने कहा कि बीजेपी जाती-धर्म के नाम पर टिकट की बात नहीं करती है।
अनुराग ने कहा कि 10 साल में अंतरिक्ष से पाताल तक लूट करने में कांग्रेस आगे रही, उसमे कई जेल गए, अधिकतर अभी बेल पर हैं, कांग्रेस के समय कई लोगों को 10 और 18 रुपये पेंशन मिलती थी, पहलवान बबिता फोगाट पर हमले को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में संवाद के तमाम मंच है, ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, इसकी निंदा करते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने दुनिया को दवाइयां, वैक्सीन दीं, सरकार ने देश में 160 करोड़ वैक्सीन लगाने का काम किया है, उन्होंने कहा कि 9 करोड़ में 5 करोड़ को हमने नल से जल देने का काम किया है, हमने गरीब को लखपति बनाने का काम किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस वित्त वर्ष में 80 लाख गरीबों को पक्के मकान देंगे और इसके लिए 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 400 नई वंदे भारत रेलगाड़ियों की शुरुआत करने जा रही है, उन्होंने कहा कि 2 लाख 37 हजार करोड़ गेहूं और धान की खरीद पर खर्च किया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 11 करोड़ किसानों को 1 लाख 80 हजार करोड़ दिया गया, उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था के जरिए केंद्र कर्मचारियों की सुविधा राज्य कर्मचारियों को दे दी है, उन्होंने कहा कि इस साल गांव-गांव तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।