योगी सरकार में 23 मंत्रियों ने शपथ ली, इसमें 6 को प्रमोशन मिला है। इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एक राज्यमंत्री को भी स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। योगी मंत्रिमंडल में छह को कैबिनेट, छह को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। सरकार बनने के करीब सवा दो साल बाद यह भाजपा सरकार का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।
कैबिनेट मंत्री-
डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री
चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री
सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री
अनिल राजभर, पिछड़ा कल्याण मंत्री
राम नरेश अग्निहोत्री
कमला रानी वरुण
राज्यमंत्री( स्वतंत्र प्रभार)-
नीलकंठ तिवारी
कपिलदेव अग्रवाल
सतीश द्विवेदी
अशोक कटारिया
श्रीराम चौहान
रवींद्र जायसवाल।
राज्यमंत्री-
अनिल शर्मा
महेश गुप्ता
आनंद स्वरूप शुक्ला
विजय कश्यप
डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश
लाखन सिंह राजपूत
निलिमा कटियार
चौधरी उदयभान सिंह
चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
रमाशंकर सिंह पटेल
अजीत सिंह पाल
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम बने थे। तब उनकी कैबिनेट में 47 मंत्री थे। विस्तार से पहले मंत्रियों की संख्या 40 लोगों हो चुकी थी। रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचौरी ने सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह इस्तीफा दे चुके थे। ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल का भी इस्तीफा हो गया था।
लोकसभा चुनाव में तीन मंत्री बने थे सांसद
प्रदेश में 60 सदस्यीय मंत्रिपरिषद हो सकता है। योगी सरकार ने मार्च 2017 में जब शपथ ली थी,तब मुख्यमंत्री समेत 47 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने शपथ ली थी। इसमें तीन मंत्री सत्यदेव पचौरी, डॉक्टर एसपी सिंह बघेल और डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद चुने जाने के कारण त्यागपत्र दे दिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जा चुका है।
तीन हो सकते हैं डिप्टी सीएम
सूत्रों ने बताया कि 10 से 12 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही,दो डिप्टी सीएम के अलावा एक और डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। यहदलित वर्ग से होगा। राजनीति विश्लेषकों को मानना है कि भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से टीम तैयार करने में जुट गई है।