नई दिल्ली: झारखंड के भावी मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की अपनी फैमिली बहुत ही न्यूक्लियर यानि काफी छोटी है। मतलब, परिवार में हेमंत सोरेन,उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दो बच्चे हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी राजनीति में आने के चर्चे अक्सर सुनाई देते रहे हैं। हालांकि, फिलहाल वह राजनीति से दूर ही हैं। सोरेन दंपति में एक बाद काफी सामान्य है कि दोनों फोटोग्राफी के शौकीन रहे हैं और इसकी सार्वजनिक तौर पर चर्चा भी होती है।
सोरेन का CM बनना लगभग त
झारखंड के चुनावी रुझान पल-पल बदल रहे हैं। अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है। गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार कर 44 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है। आजसू के खाते में 4 और जेवीएम को 3 सीटों पर बढ़त हासिल है। अन्य को भी 4 सीटों पर बढ़त मिल रही है। ऐसे में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है और बीजेपी के रघुवर दास को सत्ता गंवानी पड़ेगी।
जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय से 4643 वोटों से पीछे।
-जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 वोटों से पीछे, लेकिन बरहेट से 9948 वोटों से आगे।
-पूर्व सीएम व झारखंड विकसा मोर्चा (पी) प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवर सीट से 18645 वोटों से आगे।
-आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली सीट से 17125 वोटों से आगे।