सोमवार, जून 16, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

लोकतंत्र के बूते जो शीर्ष पर पहुंचे, वही उसके शत्रु! 

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जुलाई 25, 2021
in देश, भारतीय, स्तंभ
0 0
0
लोकतंत्र के बूते जो शीर्ष पर पहुंचे, वही उसके शत्रु! 
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत को संप्रभु लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए हजारों लोगों अपना जीवन कुर्बान किया, तो हजारों लोगों ने सालों-साल जेल काटी। देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दो तरह के आंदोलन हुए थे, एक अहिंसक और दूसरा सशस्त्र क्रान्तिकारी। इसमें तमाम धनाड्यों ने अपना सब कुछ लुटाकर संघर्ष किया, तो बहुतों ने तन-मन लगा दिया। तमाम यातनाओं और कष्टों से जूझते हुए 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजाद भारत का झंडा लहराया था।

उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सर्वोपरि रखा। नेहरू काल को अति लोकतांत्रिक माना जाता है, जिसमें उनके दल के लोगों को भी खुलकर विरोध करने पर शाबासी दी जाती थी। नेहरू की आलोचना करने वाले लेख और उपहास उड़ाने वाले कार्टून बनाने वालों को भी सम्मान दिया जाता था। संवैधानिक संस्थाओं में दखल न देने की परंपरा उन्होंने ही बनाई थी। अब हालात इतर हैं। सच का आइना दिखाने पर गला घोटने की साजिश की जाती है। पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को अपने सामने घुटनों के बल चलाने के लिए तरकीब लगाई जाती है। जो चारण नहीं करते, उनको मारा जाता है।

मुकदमों में फंसाया जाता है। उन संस्थानों को जांच एजेंसियों के जरिये डराया जाता है। नतीजतन अधिकतर मीडिया संस्थान सत्ता के आगे रेंगने लगे हैं। जिन संवैधानिक संस्थाओं पर न्यायिक व्यवस्था, ईमानदार निर्वाचन और लोकतांत्रिक राज्य स्थापित करने का जिम्मा है, वही सबसे अधिक कदाचार और भ्रष्टाचार में डूबी हैं।

ये भी पढ़ें : इजराइल के पक्ष में बोलने वालों की हुई बेइज़्जती नेतन्याहू ने 25 देशों को कहा शुक्रिया-भारत का नाम नहीं लिया

हमारे देश ने गरीब से गरीब घर के बच्चों को भी सिर पर बिठाया है। लाल बहादुर शास्त्री हों या फिर चौधरी चरण सिंह और नरेंद्र मोदी, डॉ. एपीजे कलाम हों या फिर ज्ञानी जैल सिंह, इन नेताओं को इसी लोकतंत्र ने सर्वोच्च पदों पर बिठाया है। तमाम गरीब, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के सर्वोच्च पदों पर पहुंचने का रास्ता बनाया है। सामान्य घरों के युवाओं को लोकसेवा के शीर्ष पदों का सुख दिया है। जब ऐसे लोग शीर्ष पदों पर पहुंचते हैं, तो उनसे उम्मीद की जाती है कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।

निश्चित रूप से लोकतंत्र मजबूत भी हुआ था, मगर कुछ सालों से जो घटा है, उससे वही लोकतंत्र बदतर हाल में जा रहा है। हालात ये हो चले हैं कि सत्ता में बैठे नेता, अब अपना सबसे बड़ा शत्रु ही लोकतंत्र को मानने लगे हैं। शायद यही कारण है कि वे अब उसी लोकतंत्र का गला घोटने की नीतियां बना रहे हैं,

ADVERTISEMENT

जिसने उन्हें इन पदों तक पहुंचाया है। इन दिनों हम न्यायपालिका को अन्याय, चुनाव आयोग को मर्यादाएं तोड़ते, लोकसेवकों घरेलू नौकर की तरह सत्तानशीनों की गंदगी साफ करते और मीडिया को उनके एजेंडे सेट करते देख रहे हैं। अब पूछा जाने लगा है कि आप किस पार्टी के अधिकारी-पत्रकार हैं? इन दोनों की विश्वसनीयता खत्म होने लगी है। देश के सजग नागरिक इन्हें सम्मान से नहीं देखते हैं। सेल्फी के दौर में लोग सेल्फिश बन सिर्फ अपने मुनाफे की बात करते हैं।

सरकार लोक कल्याण से अधिक अपने सियासी लाभ के लिए काम करती है। रिश्तों में भी हानि-लाभ देखा जाने लगा है। चुनाव के वक्त नेता खुद को सहृदयी दिखाने के लिए अपने बुजुर्ग पारिवारिक सदस्यों के साथ मजमा लगाते हैं और फिर भूल जाते हैं।

हमारे देश ने मगध का साम्रराज्य देखा है, तो मुगलों की बादशाहत भी। महाभारत काल भी देखा और अंग्रेजी हुकूमत भी। लोकतांत्रिक प्रधानता वाला नेहरू काल देखा है, और इंदिरा गांधी का आपातकाल भी। हमने लाल बहादुर शास्त्री जैसा गरीब घर का विद्वान और सरल प्रधानमंत्री भी देखा है और नरेंद्र मोदी जैसा स्मार्ट ब्रांडेड भी देख रहे हैं।

हमने किसानी करने वाले चौधरी चरण सिंह को भी देखा है और व्यवसायी मोरारजी देसाई जैसे को भी। हमने वैदिक सनातन राष्ट्र भी देखा है और कट्टर हिंदुत्व को अपनाता देश भी देख रहे हैं। हमने प्रेम-भाईचारे के साथ हर संप्रदाय को खुशियां और गम बांटते-बंटाते देखा है और अब उन्हें आपस में घृणा भाव में भी देख रहे हैं। आखिर उस लोकतंत्र में ऐसा क्या हो गया, जिसको पाने के लिए हमारे हजारों पूर्वजों ने प्राणों की आहुति दी, लाखों ने यातनायें सहीं? क्या लोकतंत्र दूषित हो गया है?

ये सवाल तब खड़े होते हैं, जब लोकतंत्र को बनाने वाले नागरिकों पर ही देशद्रोह से लेकर अशांति फैलाने तक के हजारों मुकदमें दर्ज किये जाते हैं। अपनी बात रखने के लिए प्रदर्शन और आंदोलन करने वालों की संपत्तियां जब्त की जाती है। देश का भविष्य युवाओं को जेलों में डाल दिया जाता है। बेटियों के साथ हर तरह की अमानवीयता होती है। उन्हें हक मांगने पर लाठी और आपराधिक मुकदमें मिलते हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने के दावों के बीच उनका सार्वजनिक चीरहरण किया जाता है। देशवासी धृतराष्ट्र बन, डरे-सहमें यह सब देखते रहते हैं। सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोक प्रतिनिधि, ऐसे वक्त में भीष्म पितामह की तरह मौन साध लेते हैं।

ये भी पढ़ें : मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, मीनाक्षी लेखी सहित 43 नेता बनेंगे मंत्री

इस वक्त देश की न्यायपालिका से लेकर सत्ता पक्ष तक, विपक्षी दलों से लेकर पत्रकारों तक के फोन के सर्विलांस की खबरें आम हैं। संसद भवन से कुछ दूरी पर किसान पुलिस छावनी के बीच अपने हक की संसद लगाने को विवश हैं। सियासी नेता सत्ता और संगठन में पद के लिए लड़ रहे हैं। नागरिकों के दर्द को बयां करने वालों को लाठी और नजरबंदी का सामना करना पड़ रहा है।

देश की आर्थिक बदहाली के इस दौर में बेरोजगारी और महंगाई के कारण रोजाना एक सैकड़ा लोग आत्महत्या कर रहे हैं। दवाओं और आक्सीजन के अभाव में लाखों लोगों के मरने के बाद भी सरकार कहती है कि कोई नहीं मरा। न्यायपालिक यह कहकर चुप हो जाती है कि देशद्रोह की धारा औपनिवेशिक साम्राज्य के लिए थी। इसका दुरुपयोग न हो। वह न मरीजों को इलाज दिला पाती है और न जरूरतमंदों को मदद।

सीआरपीसी की धारा 144 दमन का साधन बन गई है। यह अब विशेष परिस्थिति में नहीं बल्कि हर वक्त थोप दी जाती है। इसमें कार्यवाही सत्ता की सुविधानुसार होती है। सहिष्णुता, सद्भाव, भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता की बात करने वालों को समाज का दुश्मन बताया जाता है। गरीब, दुर्बल और दलित घरों से आये नेता ही, अब धनाड्यों और कारपोरेट्स का साम्राज्य स्थापित कराने में लगे हैं।

खरबों रुपये के अस्त्र-शस्त्र खरीदने के बाद भी देश की सीमाएं चारो ओर से असुरक्षित हैं। फिर भी उनका खतरा दिखाकर वोट बटोरे जाते हैं। महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक विचारधारा को दोषपूर्ण बता हिटलर की तानाशाही को श्रेष्ठ साबित किया जाता है।

इन हालात में यही सवाल खड़ा होता है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। हमने बड़े बड़े साम्राज्य ढहते हुए देखे हैं। बड़े बड़े राजाओं और पराक्रमियों को खत्म होते देखा है। बड़े बड़े नेताओं को अस्पताल के बेड पर मौत का इंतजार करते देखा है। यह सब देखने के बाद भी हम मानवता और लोकतंत्र की को मजबूत करने के बजाय विघटनकारी नीतियां अपना रहे हैं?

हम सभी को उनकी मान्यताओं के अनुकूल निजी जीवन जीने की स्वतंत्रता क्यों नहीं देना चाहते हैं? हम भारतीय संविधान को हृदय से अंगीकार क्यों नहीं करते हैं? जब हम भारतीय संविधान की मूल भावना से उलट व्यवहार करते हैं, तो अपने लोकतंत्र की हत्या करने की दिशा में होते हैं।

हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का तमगा लेते खुशी होती है मगर उसको सुरक्षित रखने के बजाय अपने स्वार्थ के लिए उसे खत्म करने की नीति अपनाते हैं। जब तक इस दिशा में सच्चे मन से प्रयास नहीं होगा, तब तक यह तिल तिल मरेगा और मानवता पीड़ित होगी। ऐसे वक्त में ही क्रांति होती है, जो हमें वास्तव में अशांत भीड़तंत्र वाला देश बना देगी।

जय हिंद!

अजय शुक्ल

Previous Post

एक साइबर हमला है, पेगासस जासूसी, नजरअंदाज करना, देश के लिये घातक होगा

Next Post

मौलाना हसरत मोहानी

Next Post
मौलाना हसरत मोहानी

मौलाना हसरत मोहानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist