शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

PM से मिलकर कृषि बिल को वापस लेने की मांग की, लेकिन वे अपने अहंकार में हमारी आवाज को अनसुना कर चले गए : भगवंत मान

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
दिसम्बर 25, 2020
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
PM से मिलकर कृषि बिल को वापस लेने की मांग की, लेकिन वे अपने अहंकार में हमारी आवाज को अनसुना कर चले गए : भगवंत मान
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भगवंत मान ने कहा कि आज हम लोगों ने संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी से मिले और उनके कानों तक बिल वापसी की मांग कर रहे किसानों की आवाज पहुंचाने की कोशिश की.

लेकिन वे अपने अहंकार में हमारी आवाज को अनसुना कर वहां से चले गए। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की नीयत में खोंट है। इसीलिए एक तरफ़ कानूनों में संशोधन करने के लिए किसानों से मिलने का समय मांग रही है और दूसरी तरफ कृषि कानूनों की जमकर तारीफ भी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच सांठगांठ है। कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए बिल का विरोध कर रही है। इसीलिए आज सेंट्रल हॉल में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने तीनों काले कानूनों के खिलाफ कुछ नहीं बोला।

भगवंत मान ने कहा कि आज संसद के सेंट्रल हॉल में अटल बिहारी वाजपेई और मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। हम भी समारोह में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें :  BCCI की AGM से पहले बड़ा फैसला, जनरल मैनेजर केवीपी राव को बोर्ड छोड़ने के लिए कहा

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी भी वहां पर अटल बिहारी वाजपेई और मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए। श्रद्धांजलि समारोह के पश्चात मैंने और मेरे साथी एवं आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि जो तीनों किसान विरोधी काले कानून केंद्र सरकार ने पास किए हैं.

उन्हें वापस लिया जाए, किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए, किसानों को पूंजीपतियों के हाथ न बेचा जाए और किसानों को आतंकवादी न कहा जाए।

उन्होंने कहा कि चूंकि यह श्रद्धांजलि समारोह था, हमने समारोह का सम्मान रखते हुए, समारोह समापन के पश्चात हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री मोदी के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने की कोशिश की। चूंकि हमें प्रधानमंत्री जी से मिलने नहीं दिया जा रहा था, तो हमने जोर-जोर से नारे लगाकर उनके कानों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की।

भगवंत मान ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा की बहरी सरकार के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने की यह हमारी छोटी सी कोशिश थी। उन्होंने कहा कि जब हमने नारे लगाना शुरू किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर ही वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि हम भी चुने हुए लोकसभा सदस्य हैं, वह भी चुने हुए लोकसभा सदस्य हैं। हम सभी अपने अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, हम उनके प्रतिनिधि हैं।

एक सांसद होने के नाते उन्हें दूसरे सांसद की बात सुननी चाहिए थी। परंतु प्रधानमंत्री जी में इतना अहंकार भरा हुआ है कि हमारी आवाजों को अनसुना करते हुए वह सेंट्रल हॉल से बाहर निकल गए।

भगवंत मान ने कहा कि हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केवल इतना अनुरोध करना चाहते थे कि देश का अन्नदाता इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा है। देश का किसान दिल्ली की सरहद पर मर रहा है, आप 1 दिन का सत्र बुलाकर इन तीनों किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले लो।

उदाहरण देते हुए भगवंत मान ने कहा कि यदि आप जीएसटी को लागू करने के लिए रात को 12 बजे सेंट्रल हॉल खुलवा कर जीएसटी कानून लागू कर सकते हैं, तो फिर इस किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए 1 दिन का सत्र क्यों नहीं बुला सकते?

उन्होंने कहा कि बड़ा ही हास्यास्पद है कि जब भाजपा से किसानों के विरोधी इस काले कानून को वापस लेने के लिए 1 दिन का सत्र बुलाने की बात कही जाती है, तो वह कहते हैं कि कोरोना महामारी बहुत ज्यादा फैली हुई है।

परंतु बंगाल में चुनाव के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटाकर जब भारतीय जनता पार्टी रैली करती है, तब भारतीय जनता पार्टी को कोरोना फैलने का डर नहीं होता। भगवंत मान ने कहा कि कोरोना बीमारी तो एक बहाना है, भाजपा की नियत में खोट है।

ये भी पढ़ें : बोले कांग्रेस नेता- ‘बिहार में गोवा से भी ज्यादा बिकती है शराब’

उन्होंने कहा कि मैं संगरूर जिले से आता हूं। मेरे जिले के लाखों किसानों ने मुझे चुनकर संसद में भेजा, ताकि मैं उनके हक की आवाज संसद में उठा सकूं और आज मुझे बड़ा गर्व है कि मैंने अपने किसानों की आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिशं् की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तक किसानों की आवाज पहुंचाने का और कोई माध्यम था ही नहीं, क्योंकि प्रधानमंत्री हमेशा वन वे बात करते हैं। या तो रेडियो के माध्यम से या टीवी चैनलों के माध्यम से अपने मन की बात करते हैं, परंतु जनता के मन की बात उन तक पहुंचाने का कोई माध्यम ही नहीं है। प्रधानमंत्री कभी प्रेस वार्ता नहीं करते, संसद यह लोग चलने नहीं देते तो और कोई तरीका बचता ही नहीं था, अपनी आवाज प्रधानमंत्री जी के कानों तक पहुंचाने का

ADVERTISEMENT

भगवंत मान ने कहा कि किसानों से मिलने गुजरात जाते हैं और अपने कुछ चुनिंदा मनपसंद किसानों को बुलाकर उनसे मुलाकात करते हैं और फिर एक ढोंग किया जाता है कि आज प्रधानमंत्री किसानों से मिले।

मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहता हूं कि आपके घर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर लाखों किसान दिल्ली की सरहद पर कड़कड़ाती ठंड में आपसे मिलने के लिए बैठे हैं, उनसे भी एक बार मुलाकात कर लो, उन्हें भी एक बार मिलने का समय दे दो।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चाल चरित्र इसी बात से साबित हो जाता है कि एक तरफ तो भाजपा कि केंद्र सरकार किसानों से मिलने के लिए समय की बातचीत कर रही हैं और दूसरी ओर आज ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने फिर एक बार किसान बिल की तारीफ की है।

यदि किसान बिल इतना अच्छा है, तो फिर उसमें बदलाव के लिए किसानों का समय क्यों मांगा जा रहा है? और यदि बिल में बदलाव करने के लिए किसानों से बातचीत करने का समय मांगा जा रहा है, तो इसका मतलब भाजपा इस बात को मान रही है कि बिल में खामियां हैं।

शहीद ए आजम भगत सिंह का उदाहरण देते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह वही सेंट्रल हॉल है जिसमें सन 1929 में भगत सिंह ने अंग्रेजों की बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए एक छोटे से बम के माध्यम से धमाका किया था।

वह धमाका किसी को चोट पहुंचाने की सोच से नहीं, बल्कि केवल अंग्रेजों के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए किया था। मैं उसी शहीद ए आजम भगत सिंह का वंशज हूं। मुझे बहुत गर्व है कि आज उसी सेंट्रल हॉल में मैंने अपने शब्दों के बम के माध्यम से वर्तमान में केंद्र की सत्ता में स्थापित काले अंग्रेजों की सरकार, मोदी सरकार के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने का काम किया है।

कहा कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी न किसानों से मिलते हैं, न विपक्ष के नेताओं से मिलते हैं, तो उनके कानों तक जनता की आवाज, किसानों की आवाज पहुंचाने का और कोई माध्यम ही नहीं है। इसीलिए भविष्य में भी यदि इस प्रकार के कोई कार्यक्रम होंगे, तो हम वहां पर भी इसी प्रकार से किसानों की आवाज मोदी जी के कानों तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे।

किसान विरोधी बिलों के इस मसले पर कांग्रेस की मंशा पर प्रश्न उठाते हुए भगवंत मान ने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि भाजपा और कांग्रेस मिली हुई है। यह बात आज एक बार फिर से साबित हो गई।

उसी सेंट्रल हॉल में जहां मैंने और मेरे साथी संजय सिंह जी ने जोर-जोर से नारे लगाकर किसानों की आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों तक पहुंचाने की कोशिश की, वहां पर कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद तथा अधीरंजन चौधरी भी मौजूद थे। परंतु उन्होंने इस काले कानून के विरोध में नरेंद्र मोदी जी के सामने एक शब्द भी नहीं बोला।

उन्होंने कहा कि अपना खुद का न सही, तो एक नारा हमारे साथ ही इस सोच के साथ लगा देते कि जायज मांग है, किसानों के हक की मांग है, परंतु कांग्रेस के दोनों सांसद चुपचाप तमाशा देखते रहे। कांग्रेस केवल और केवल किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है।

कल इस संबंध में राष्ट्रपति जी से भी कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात की, कुछ कांग्रेस के नेता जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठे हुए हैं और पंजाब में भी किसान हितैषी होने का ड्रामा कर रहे हैं। परंतु आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सामने आए और उनके पास पूरा मौका था, किसानों की आवाज प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंचाने का, तो कांग्रेस के दोनों सांसद चुप रहे,

एक शब्द तक नहीं बोला। यह घटना इस बात को सत्यापित करती है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस किसान विरोधी कानून पर मिले हुए हैं।

Previous Post

अगर फायदेमंद साबित नहीं हुए कृषि बिल, तो एक साल बाद संशोधन कर देंगे : राजनाथ सिंह

Next Post

पीएम मोदी- ‘राजनीतिक विरोधी अपने हितों के लिए किसान आंदोलन का दुरुपयोग कर रहे’

Next Post
पीएम मोदी- ‘राजनीतिक विरोधी अपने हितों के लिए किसान आंदोलन का दुरुपयोग कर रहे’

पीएम मोदी- 'राजनीतिक विरोधी अपने हितों के लिए किसान आंदोलन का दुरुपयोग कर रहे'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist