उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र मे दो संतो की भीड़ द्वारा ह!त्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो साधुओं की ह!त्या कर दी गई है। सोमवार की देर रात सोमवार देर दो साधुओं की धारदार हथि!यार से हमला कर बेरहमी से ह!त्या कर दी गई।
जब मंगलवार सुबह स्थानीय निवासी मंदिर में पहुंचे तो वहां का मंज़र देखकर दंग रह गए।
जानकारी के मुताबिक ह!त्या करने वाला आरोपी गांव का ही राजू उर्फ मुरारी है जो नसेड़ी है। घटना की जानकारी पाते ही जिले के SSP, सीओ अनूपशहर और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राजू को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 21 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साधुओं की ह!त्या पर ट्वीट करके दुख जताते हुए कहा है कि, “उप्र के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस ह!त्या अति निंदनीय व दुखद है।’
उन्होंने कहा कि, “इस प्रकार की ह!त्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिं!सक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।”
दरअसल, 2 दिन पहले आरोपी राजू ने दोनों साधुओं का चिमटा चुरा लिया था, जिसको लेकर साधुओं ने नाराजगी जताई थी।
इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने सोमवार रात धारदार हथि!यार से साधुओं की ह!त्या करदी। दोनों साधु 10 साल से गांव के मंदिर में रह रहे थे।
पहले महाराष्ट्र में भीड़ द्वारा साधुओं की ह!त्या ने पूरे देश को एक बार फिर भीड़ ह!त्या के घाव हरे कर दिए थे। जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश थी।
ये भी पढ़ें: संघ प्रमुख भागवत बोले,भड़काने वालों की कमी नहीं लेकिन मुस्लिमों से दूरी बनाना भी ठीक नहीं।
लेकिन अब भाजपा की सरकार वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वहां साधुओं की ह!त्या होना गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्योंकि दोनों जगह ही हुई साधुओं की ह!त्या लॉकडाउन में हुई है।
मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। साधुओं की ह!त्या से ग्रामीणों में काफी रोष है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने छानबीन तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।