शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

सीता-निर्वासन की कथा: लोक-साहित्य बनाम अभिजन साहित्य

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 19, 2022
in देश
0 0
0
सीता-निर्वासन की कथा: लोक-साहित्य बनाम अभिजन साहित्य
0
SHARES
125
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राम-कथा मिथक है, इतिहास नहीं. लेकिन कोई भी मिथक शून्य में नहीं बनता. कुछ यथार्थ में घटित होता है और जनश्रुति में तैरता रहता है, जो साहित्यकार की कल्पना के रेशमी तारों से बुने संजाल में लिपटकर अलौकिक और उदात्त बन जाता है. ऐसा कि सदियाँ बीतती हैं, सहस्राब्दियाँ बीतती हैं और वह निरंतर अद्यतन बना रहता है.

हम नहीं जानते कितना और क्या घटित हुआ, कितना और क्या कल्पना है. लेकिन राम और उनसे जुड़े अनेक चरित्र हमारे बीच जीवित हैं, और रहेंगे…कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी….

कई-कई रामायणें हैं, राम के कई-कई

रूप हैं. इस समय सबसे लोकप्रिय तुलसी का रामायण है, जिसे तुलसी ने रामचरितमानस की भी संज्ञा दी थी. रामचरितमानस पढ़ते हुए लगता है, राम अतीत नहीं हैं, वे तुलसी के भक्त मानस में सतत मौजूद हैं.

एक रामायण और है–अवध की निरक्षर, गाँव-घर की चारदीवारी में क़ैद, घर-गृहस्थी के काम में मशगूल, सर्व-साधारण महिलाओं का रामायण, जो उनके गीतों में साँस लेता है. पढ़े-लिखे, संभ्रांत शहरी कम ही जानते हैं इस रामायण को. रहे होंगे दशरथ और कौशल्या अयोध्या के राजा-रानी. इन गँवई स्त्रियों का यह रामायण तो उन्हें राजमहल से उठाकर किसान के घर में बिठा देता है. राम उसी की कोठरी में पैदा होते हैं, उसी के आँगन की धूल में खेलकर बड़े होते हैं. एक दिन आता है जब मचिया पर बैठकर कौशल्या ‘रानी’ दशरथ से बाँस और सरपत  का ‘माँडव’ छवाने की अरज करती हैं, जिसके नीचे ‘बरुआ’(बटुक) बने राम का जनेऊ होता है. फिर राम केसरिया पाग पहनकर, भाइयों के साथ बारात लेकर सीता को ब्याहने जनकपुर जाते हैं और धूप से कुम्हलाई सीता को साथ लेकर लौटते हैं.आटे की दियली से, जलभरे कलश (लोटे) से, मूसल से, लोढ़े से, सूप से, और फिर किसी बुज़ुर्ग सुहागन के आँचल से, परस्पर गाँठ-बाँधे हुए राम और सीता की परछन ( प्रदक्षिणा) होती है, और थोड़े ही दिनों में सीता घर-गृहस्थी के काम में जुट जाती हैं. फिर एक दिन वही सीता राम और लक्ष्मण के साथ कुश-काश से भरे, अँधेरे, विकट जंगलों की ओर चल देती हैं. अवध का हर दूल्हा राम है, उसके पिता दशरथ, माँ कौशल्या और नई बहू सीता.और जीवन में कम-ज़्यादा सीता का दु:ख झेलना ही उसकी नियति है.

इन ग्राम्य गृहिणियों की सीता का भी निर्वासन होता है, लेकिन उस वजह से नहीं जिस वजह से वाल्मीकि की सीता का. ये वाल्मीकि को नहीं जानतीं, न उनका रामायण जानती हैं. लेकिन सीता के निर्वासन की बात इन्होंने कहीं से सुन ज़रूर रखी है. इनकी सीता इनके जैसी ही हैं, तो वे ननद के साथ पानी भरने जाती हैं, कोठरी लीपती हैं, घर की टहल करती हैं. और ननद की चुगली का शिकार भी होती हैं. उनका निर्वासन भी उन्हीं कारणों से होता है, जिनसे इन निरक्षर, असहाय गृहणियों का होता है; वही इनकी समझ में आता है. और वह कारण शायद ज़्यादा मानवीय, ज़्यादा विश्वसनीय भी है:

ननद भौजाई दूनौं पानी भरै गईं, अरे पानी भरै गईं.

भौजी जौन रवनवाँ तुहैं हरि लइगा ओका उरेहि देखावहु.

जौ मैं रवना उरेहौं, उरेहि देखावउँ.

सुनि पैहैं बिरन तुम्हार त देसवा निकरिहैं.

[ननद-भौजाई (सीता और राम की बहन शान्ता–उत्तररामचरितम्‌ में यह नाम आता है) कुएँ पर पानी भरने गईं. “अरे भौजी, जो रावण तुम्हें हर ले गया था, वह था कैसा? उसका चित्र उकेरकर  मुझे भी तो दिखाओ (‘उरेहने’ से ही ‘उकेरना’ बना होगा).”  “मैं उसका चित्र उकेरूँ, उकेरकर तुम्हें दिखाऊँ, और उधर तुम्हारे भाई सुन लें, तो मुझे तो देश से ही निकाल देंगे.”]

लाख दोहइया राजा दसरथ, राम मथवा छुऔं.

भौजी लाख दोहइया लछिमन भइया, जो भइया से बतावउँ.

माँगौं न गाँग गँगुलिया गंगाजल पानी.

ननदी समुहे क ओबरी लिपावउ मैं रवना उरेहौं.

[“मैं राजा दशरथ की लाख कसम खाती हूँ, राम का माथा छूकर कसम खाती हूँ, लक्ष्मण भैया की लाख कसम खाती हूँ, मैं भाई राम से नहीं बताऊँगी.” “तो ठीक है ननदरानी, गगरी में गंगाजल लाओ, सामनेवाली कोठरी लीप दो. मैं रावण का चित्र उकेर दूँगी.]

माँगिन गाँग गँगुलिया गंगा जल पानी.

सीता समुहें क ओबरी लिपाइन रवना उरेहैं.

हँथवहु सिरजिन गोड़वहु, नयना बनाइन.

आइ गये हैं सिरीराम अँचर छोरि मूँदेनि.

[गंगाजल आया. सीता को ही सामने की कोठरी भी लीपनी पड़ी. और वे रावण  को उकेरने बैठीं. पहले हाथ बनाया, फिर पैर. फिर आँखें बनाईं. तब तक अचानक श्रीराम आ गये. जल्दी से सीता ने अपना आँचल खोलकर चित्र को ढक दिया.]

जेवन बैठे सिरीराम बहिन लोइ लाइन.

भइया जौन रवन तोर वैरी त भौजी उरेहैं.

अरे रे लछिमन भैया बिपतिया कै साथी.

सीता क देसवा निकारहु रवना उरेहै.

[श्रीराम भोजन करने बैठे और बहन ने लूकी लगा दी—“भैया, रावण, जो तुम्हारा दुश्मन है, भौजी उसका चित्र उकेर रही हैं.” राम ने तुरंत लक्ष्मण से कहा—विपत्ति के साथी भाई लक्ष्मण, सीता को देश से निकालो, वह रावण का चित्र उकेरती है.]

जे भौजी भूखे क भोजन, नाँगे क बस्तर.

जे भौजी गरुहे गरभ से मैं कैसे निकारहुँ.

[‘’जो भौजी भूखे को भोजन और नंगे को वस्त्र देती हैं, और जो गर्भ के भार से दबी हैं उन्हें कैसे निकालूँ ?’’]

एक बन गइलीँ, दुसर बन गइलीं, तिसरे बिंद्रावन.

देवरा एक बुँद पनिया पिअउतेउ पिअसिया से व्याकुल.

बैठहु न भौजी चंदन तरे चँदना बिरिछ तरे.

ADVERTISEMENT

भौजी पनिया क खोज करि आई त तोहका पिआई.

[(राम नहीं ही माने तो) लक्ष्मण सीता को साथ लेकर इस बहाने से निकल पड़े कि तपोवन से न्योता आया है. एक वन पार किया, दूसरा वन पार किया, तब वृंदावन आया (अवध के लोकगीतों में लम्बी यात्रा का वर्णन हमेशा ऐसे ही होता है).“देवर एक बूँद पानी पिलाओ, प्यास से व्याकुल हूँ.”  “भौजी, इस चंदन के वृक्ष के नीचे बैठ जाओ, पानी खोजकर लाऊँ, तो तुम्हें पिलाता हूँ.”]

बहै लागी जुडुली बयरिया कदम जूड़ि छहियाँ.

सीता भुइयाँ परी कुम्हिलाय पिअसिया से व्याकुल.

तोरिन पतवा कदम कर दोनवा बनाइन.

टाँगिन लवँगिया के डरिया लछन चलें घर के.

[ठंडी बयार बहने लगी. कदम्ब की ठंडी शीतल छाया. प्यास से व्याकुल, कुम्हलाई सीता को ज़मीन पर पड़े-पड़े नींद आ गई. (लक्ष्मण पानी लेकर लौटे और सीता को सोती देखा तो उन्हें मौका मिल गया.) लक्ष्मण ने कदम्ब का पत्ता तोड़ा, उसका दोना बनाया. उसमें पानी भरकर उसे लवंग की डाल से लटका दिया और (सीता को वहीं सोती छोड़कर) घर चल दिए.]

सोये-सोये सीता जागीं झमकि उठि बैठीं.

कहवाँ गये लछिमन देवरा त हमैं न बताएउ.

हिरदय भरि देखतिउँ नजर भरि रोउतेउँ.

[सीता सोते-सोते जगीं और हड़बड़ाकर उठ बैठीं. (दोने में लटका हुआ पानी देखकर किंतु लक्ष्मण को न पाकर विलाप करने लगीं–) हमें बिना बताये लक्ष्मण देवर कहाँ चले गये ! (बता देते कि वन में छोड़कर जा रहे हैं, तो) एक बार जी भरकर देख तो लेती, आँख भरकर रो तो लेती.]

को मोरे आगे-पीछे बैठइ को लट छोरै.

को मोरी जगइ रइनिया त नरवा छिनावइ.

बन से निकरीं बन-तपसिन सितइ समुझावैं.

सीता हम तोरे आगे-पीछे बैठब हम लट छोरब.

हम तोरी जगबै रइनिया त नरवा छिनउबै.

[“हाय ! (इस गर्भ की हालत में) इस वन में कौन मेरे आगे-पीछे बैठेगा, कौन मेरे बालों की लट खोलेगा, कौन मेरी रात जागेगा, और कौन काटेगा मेरे बच्चे का नाल ?”. सीता का विलाप सुनकर वन की तपस्विनियाँ निकलकर आईं– “ हे सीता, हम तुम्हारे आगे-पीछे बैठेंगी, हम तुम्हारी लट खोलेंगी, हम तुम्हारी रात जागेंगी. और हम बच्चे का नाल भी काटेंगी. ]

होत बिहान लोही लागत होरिल जनम भए.

सीता लकड़ी क करउ अँजोर संतति मुख देखहु.

तुम पुत भयउ बिपति में बहुतै सँसति में.

पुत कुसै ओढ़न कुस डासन बन-फल भोजन.

जो पुत होत्या अजुधिया में वहि पुर पाटन.

राजा दसरथ पटना लुटौतें कैसिल्या रानी अभरन.

[सबेरा होते ही, जब पौ फट ही रही थी, बच्चे का जन्म हुआ. तपस्विनियों ने कहा—सीता, थोड़ी लकड़ी जलाओ, उसके उजाले में अपने बच्चे का मुँह देख लो. सीता बच्चे को देखकर कहने लगीं—बेटा, तुम घोर विपत्ति, बड़ी साँसत में पैदा हुए हो. कुश ही तुम्हारा ओढ़ना, कुश ही बिछौना है, और जंगली फल ही तुम्हारा भोजन है. बेटा, यदि तुम अयोध्या शहर में पैदा हुए होते, तो आज राजा दशरथ सारा शहर लुटा देते (लोक कवियित्री को दशरथ की मृत्यु का या तो पता नहीं या ख्याल नहीं आया) और रानी कौशल्या अपने सारे गहने लुटा देतीं.】

कमलाकांत त्रिपाठी

Previous Post

बिरजू महाराज का जाना

Next Post

Ind Vs SA : पहले ODI के लिए ये है भारत की प्लेइंग 11

Next Post
Ind Vs SA : पहले ODI के लिए ये है भारत की प्लेइंग 11

Ind Vs SA : पहले ODI के लिए ये है भारत की प्लेइंग 11

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist