शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

आर पार की लड़ाई लड़ने गए पायलट बैरंग लौटे

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जून 21, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
आर पार की लड़ाई लड़ने गए पायलट बैरंग लौटे
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

असन्तुष्ट नेता सचिन पायलट को फिर दिल्ली से बैरंग जयपुर लौटना पड़ा है । अपनी मांग मनवाने के सिलसिले में वे छह दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे । दिल्ली प्रवास के दौरान पायलट ने मिलने के लिए हर नेता का दरवाजा खटखटाया । लेकिन किसी भी कांग्रेसी नेता ने उनको अहमीययत नही दी ।

सचिन ने कई बार सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका से टाइम मांगा । मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी । शिमला में छुट्टी मना रही प्रियंका तो दिल्ली भी नही लौटी । जबकि पायलट की ओर से यह प्रचारित करते हुए दावा किया गया था कि उन्हें बातचीत के लिए प्रियंका ने दिल्ली बुलाया है । प्रियंका से मुलाकात की उम्मीद में वे छह दिनों तक दिल्ली में डेरा डाले पड़े थे ।

ये भी पढ़ें : लेख : न्यूयार्क टाइम्स के झूठे हैं तो क्या मोदी सरकार के आँकड़े सही हैं? : रवीश कुमार

ज्ञात हुआ है कि पायलट की केवल प्रभारी अजय माकन और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात हुई । लेकिन इस बातचीत का कोई ठोस परिणाम नही निकला । कमलनाथ ने साफ कर दिया कि सीएम अशोक गहलोत से समझौता किये बिना उनकी मांगों पर कुछ नही हो सकता । कमलनाथ जब बीच बचाव करने लगे तो उन्हें बताया गया कि पायलट उसी कम्पनी के डायरेक्टर है जिन्होंने आपकी सरकार को गिराया था । पायलट, जितिन प्रसाद तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया तीनो घनिष्ठ मित्र है ।

कमलनाथ की सरकार को गिराने में ज्योतिरादित्य की मुख्य भूमिका रही थी । इसलिए कमलनाथ ने बीच बचाव से अपने हाथ खींच लिए । अहमद पटेल के निधन के बाद आज सोनिया के अशोक गहलोत और कमलनाथ सबसे विश्वस्त है । कमलनाथ की सोनिया के यहां सीधी एंट्री है । इसके अलावा उनकी अशोक गहलोत से भी काफी निकटता है । बताया जाता है कि गहलोत के इशारे पर ही कमलनाथ ने पायलट ने दूरी बना ली ।

प्रभारी अजय माकन ने पायलट के सामने यह प्रस्ताव रखा कि उनको किसी प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया जा सकता है । प्रदेश कौनसा होगा, यह तय नही है । जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार का सवाल है, उनके अधिकतम तीन समर्थको को मंत्री बनाया जा सकता है । दो केबिनेट और एक राज्य मंत्री । बातचीत के दौरान पायलट को बताया गया कि मंत्रिमंडल में उनके पहले से तीन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, प्रमोद जैन भाया और उदयलाल आंजना है ।

बगावत से पहले भी पायलट सहित तीन मंत्री मंत्रिमंडल में थे । स्वयं सचिन उप मुख्यमंत्री, रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह । इसकी भरपाई के लिए तीन विधायको को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है । शर्त यह है कि तीन में दीपेंद्र सिंह और रमेश मीणा का नाम शामिल नही होगा । बातचीत में यह भी तय हुआ कि पहली बार विधायक बने लोगो को मंत्रिमंडल में जगह नही दी जाएगी । जबकि पायलट पहली बार जीतकर आये वेदप्रकाश सोलंकी और गजराज खटाना को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने के पैरवी कर रहे है । सीएम दोनो के नाम पर न तो सहमत है और न ही पहली बार जीतने वालों को मंत्री बनाने के हिमायती है ।

बताया जाता है कि अपनी पैरवी के लिए दिल्ली प्रवास के दौरान पायलट ने अनेक नेताओ से बातचीत की । लेकिन सब कन्नी काट गए । यहां तक कि भँवर जितेंद्र सिंह जिन्होंने पहले पायलट को उप मुख्यमंत्री के लिए राजी किया था, वे भी इस पंचायत से दूर रहे । जितिन प्रसाद द्वारा बीजेपी में शामिल होने के उपलक्ष्य में दी गई पार्टी में स्वयं जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य ने पायलट को बीजेपी में शामिल होने का न्योता दिया । उन्हें बताया गया कि आज बीजेपी निमन्त्रण दे रही है । कल तुम्हे खुद दरवाजा खटखटाना पड़ेगा । कांग्रेस में अब तुम्हारे लिए कोई भविष्य नही बचा है अलावा जिल्लत के । यह बात जोर देकर ज्योतिरादित्य और जितिन प्रसाद ने पायलट से कही ।

ADVERTISEMENT

दिल्ली से बैरंग लौटने के बाद पायलट समर्थक विधायको में भारी निराशा का माहौल है । समर्थको को पूरी उम्मीद थी कि इस बार पायलट आरपार की लड़ाई लड़कर ही दिल्ली से लौटेंगे । लेकिन हर बार की तरह इस बार भी खाली झोली लेकर लौटे है । दरअसल आलाकमान पायलट को यह एहसास कराना चाहता है कि बगावत का नतीजा क्या होता है । इस बार कांग्रेस नेतृत्व ने पायलट को यह पूरी तरह अहसास करा दिया है कि आज उनकी पार्टी में हैसियत क्या है ।

यह भी ज्ञात हुआ कि एक नेता ने उन्हें बता दिया कि बगावत करके हरियाणा जाना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी । यदि कोई समस्या अथवा शिकायत थी तो आलाकमान या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत की जा सकती थी । बारात लेकर हरियाणा जाना इस बात को इंगित करता है कि आपकी नीयत साफ नही थी । नेता ने साफ और तल्ख शब्दो मे कहाकि राजस्थान में अकेले तुम्हारी वजह से सरकार संकटग्रस्त है । सरकार को गिराने के हर प्रयास आपकी ओर से किये गए । यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट जाकर आपने पार्टी की प्रतिष्ठा को गहरा आघात लगाया है ।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

समर्थक विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह द्वारा पाला बदलने से पहले ही डिप्रेसन में थे । दिल्ली से खाली हाथ लौटने के बाद डिप्रेसन का दौरा ज्यादा बढ़ गया है । चर्चा है कि पायलट गुट के करीब पांच छह विधायक गहलोत पाले में जाने के लिए उतावले बैठे है । अर्थात पायलट की लुटिया पूरी तरह डूबने के कगार पर है । अपने समर्थक विधायको के साथ वे बैठक करने की योजना बना रहे है । लेकिन नतीजा कुछ नही निकलने वाला है । हालत यही रहे तो जो कल तक पायलट को समर्थन दे रहे थे, भविष्य में कपड़े फाड़ने से भी नही चूकेंगे । अब उनका सब्र पूरी तरह टूट चुका है । राजनीति में कोई सगा नही होता है, यह सिद्धांत सभी जानते है ।

जहां तक बसपा विधायकों का सवाल है, एक विधायक ने साफ शब्दों में कहाकि जब पायलट एन्ड कम्पनी सरकार को गिराने के लिए बीजेपी के साथ षड्यन्त्र कर रही थी, तब निर्दलीय और हमारे विधायकों ने दृढ़ता के साथ सरकार को गिरने से बचाया था । आज ये मुआवजा मांग रहे है । किस बात का मुआवजा ? सरकार गिराने का या बीजेपी से पैसे लेने का ? पार्टी के प्रति आस्थावान है तो समर्पित होकर कार्य करें । रोज मुआवजे के लिए रोना-धोना क्यों ?

बसपा विधायक का कहना था कि पायलट और उनके समर्थक विधायकों की वजह से जब गहलोत की गाड़ी ब्रेक डाउन होगई थी, तब गाड़ी को धक्का हमने और निर्दलीय विधायकों ने लगाया था । पायलट और उनके समर्थक विधायक तो गुरुग्राम के होटल में होटल गुलछर्रे उड़ाते हुए गहलोत और पार्टी आलाकमान को ब्लैकमेल कर रहे है । अब कह रहे है कि मुआवजे के रूप में मंत्रिमंडल और राजनीतिक नियुक्ति दो । क्या ऐसे गद्दार और बेवफा लोगो को पार्टी से नही निकालना चाहिए ?

पहले पूरी उम्मीद थी कि जून माह में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा ।  लेकिन लगता है कि अब दीपावली तक विस्तार टल सकता है । चिकित्सको की सलाह पर मुख्यमंत्री सीएमआर से बाहर नही जा सकते है । फिर बाढ़ और बचाव कार्य । हो सकता है कि इस बीच कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है । इसलिए जिन्होंने मंत्री बनने के लिये नए कपड़े सिलवाए है, उन्हें संदूक में तह लगाकर रख देने चाहिए । हो सकता है कि ये कपड़े अगले साल काम आए ।

यह तो साबित होगया कि गहलोत से पंगा लेना सचिन को बहुत भारी पड़ गया । उनकी और उनके समर्थकों की दुकान फिलहाल पूरी तरह लूट चुकी है । अब केवल प्रभारी अजय माकन ही पायलट की इज्जत को बहाल कर सकते है । वे पूरे प्रयास कर रहे है कि दोनों गुटों के बीच सम्मानजनक समझौता हो जाये । लेकिन यह तभी सम्भव है जब दोनों गुट अपने ईगो को परे हटाकर यथोचित और तर्कसंगत बातचीत करे । छह मंत्री बंनाने की मांग पर न तो आज समझौता हो सकता है और न कल । इसके अलावा पायलट को मानना होगा कि गहलोत उनके नेता है । जब पायलट गुट के बुजुर्ग नेता भंवरलाल शर्मा ही गहलोत को अपना नेता मान चुके है तो पायलट की तो बिसात ही क्या है ?

महेश झालानी, पत्रकार

Previous Post

धर्म की इंडस्ट्री खतरे में : राहत पैकेज की मांग

Next Post

मध्यप्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 15 लाख से अधिक वैक्सीन लगाए गए : सीएम शिवराज

Next Post
मध्यप्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 15 लाख से अधिक वैक्सीन लगाए गए : सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 15 लाख से अधिक वैक्सीन लगाए गए : सीएम शिवराज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist