नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी का मानना है कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा को एमसीडी की सत्ता से बाहर करके ईमानदार लोगों की पार्टी “आप” को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।
“आप” की मोहल्ला सभाओं में आए लोगों का कहना था कि उन्होंने मन बना लिया है कि, जिस तरह से दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था, उसी तरह से भाजपा को भी एमसीडी की सत्ता से बाहर कर देंगे।
लोगों का कहना है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार आने से दिल्ली सरकार और एमसीडी की सरकार मिलकर दिल्ली की जनता के हित में और विकास के लिए काम करेगी।
आम आदमी पार्टी ने आज 45 विधानसभाओं में 200 मोहल्ला सभाएं कीं, जिसमें विधायकों, निगम पार्षदों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
आज आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई 2500 मोहल्ला सभाओं की श्रंखला का आज दूसरा दिन था। आज आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली की अलग-अलग 45 विधानसभाओं में लगभग 200 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया।
ये भी पढ़ें : जन्मदिन विशेष : ‘मेरा नाम सिर्फ इरफान है’, जानिए 10 खास बातें
इन मोहल्ला सभाओं में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, संगठन के पदाधिकारी और आम आदमी पार्टी के स्थानीय निगम पार्षद, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
अनुमानित है कि आज हुई इन 200 मोहल्ला सभाओं में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
तय किए गए फॉर्मेट के हिसाब से सभी मोहल्ला सभाओं में आई जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित नगर निगम में किए गए भ्रष्टाचारों पर चर्चा की गई।
जनता से पूछा गया कि क्या आप सब लोग मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है?
जनता से पूछा गया कि क्या आप लोग मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम की सत्ता से हटाने की जरूरत है? जनता से पूछा गया कि क्या आप लोग चाहते हैं कि दिल्ली नगर निगम की सत्ता में एक ईमानदार पार्टी को आना चाहिए,
जो नगर निगम की तमाम जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाए? मोहल्ला सभाओं में तमाम जनता ने एक सुर में इन सभी प्रश्नों को सही ठहराया। सभी ने माना कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम की हर योजना में भ्रष्टाचार करती है।
भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार कर-कर के दिल्ली नगर निगम को कंगाल कर दिया है। जनता ने एक सुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम की सत्ता संभाली नहीं जा रही।
ये भी पढ़ें : सौरव गांगुली की हालत स्थिर, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
अब वक्त आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम की सत्ता से निकाल कर बाहर फेंका जाए और एक ईमानदार सरकार को नगर निगम की सत्ता सौंपी जाए।
आम आदमी पार्टी की इन मोहल्ला सभाओं को दिल्ली की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता अपने-अपने क्षेत्रों में हो रही इन मोहल्ला सभाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।
आम आदमी पार्टी तो भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचारों का खुलासा मोहल्ला सभाओं के माध्यम से कर ही रही है। परंतु चौंकाने वाली बात यह है कि मोहल्ला सभाओं में आने वाली जनता भी भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों की घटनाओं के उदाहरण जो उनके साथ घटित हुए हैं, सबके साथ साँझा कर रही है।
लोग मोहल्ला सभा में आते हैं और नगर निगम द्वारा प्रताड़ित लोग अपने अपने साथ हुई भ्रष्टाचार की घटनाओं को जनता के सामने बयान करते हैं।
जनता का यह जोश और आम आदमी पार्टी के प्रति समर्थन देखकर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दिल्ली की जनता ने अब अपना पूरा मन बना लिया है कि जिस तरह से दिल्ली की सत्ता से उन्होंने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था,
अबकी बार दिल्ली की जनता नगर निगम की सत्ता से भाजपा को भी निकाल कर बाहर करेगी और एक ईमानदार सरकार, आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली नगर निगम में स्थापित होगी और दिल्ली सरकार एवं नगर निगम की सरकार मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली की जनता के हित में और दिल्ली के विकास के लिए काम कर सकेगी।