नई दिल्ली : सयुंक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के नाम प्रत्र लिखते हुए किसानों से बातचीत करने की अपील की है। इस पत्र में मुख्य तौर पर किसान आंदोलन पर सरकार के रवैये का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों व सामान्य नागरिको के लिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए कदम उठाने का भी आह्वान किया है। (इस पत्र की एक कॉपी इस प्रेस नोट के साथ संलग्न है)
ये भी पढ़ें : लेख : टीके की खोज करने वाले ‘हमारे वैज्ञानिक’ कौन हैं, टीके निर्यात हुआ या मदद के तौर पर गया : रवीश कुमार
किसान नेताओ का कहना है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते सरकार को परिपक्वता दिखानी चाहिए व किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। वे कानून जो किसानों द्वारा ठुकराए जा चुके है उन्हें जबर्दस्ती लागू करना देश की लोकतांत्रिक व मानवता के मूल्यों के खिलाफ है। सयुंक्त किसान मोर्चा शांतिपूर्ण आंदोलन में विश्वास रखता है व शांतमयी विरोध ही जारी रखेगा।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!
आज महान पर्यावरणविद व आंदोलनकारी सूंदर लाल बहुगुणा का देहांत हो गया। सयुंक्त किसान मोर्चा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। अनेक आंदोलन के प्रणेता बहुगुणा ने देश-दुनिया की पर्यावरण के बारे में समझ बढ़ाई व लोगो को पर्यावरण से जोड़ा। कर्नाटक से किसान नेता व भारत सरकार में पूर्व मंत्री बाबा गौड़ा पाटिल के निधन पर सयुंक्त किसान मोर्चा शोक व्यक्त करता है। कर्नाटक के किसानों की आवाज गौड़ा का किसान कल्याण में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।