कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव का पेंच फाँसता हुआ नज़र आ रहा है। जहाँ एक तरफ सीनियर कांग्रेसी नेता खड़गे के समर्थन में आ रहे हैं तो युवाओं की पहली पसंद थरूर हैं। कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनके अंग्रेजी भाषा ज्ञान के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन वह हिंदी भी अच्छी बोल लेते हैं।
अक्सर वह ट्विटर पर कविता या शायरी लिखते भी रहते हैं। आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट देने जा रहे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए 3 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो जारी किया। पूरा संबोधन हिंदी में है और थरूर ने अच्छी हिंदी बोलने की पूरी कोशिश की है।
थरूर ने कहा कि मैं पार्टी में युवाओं का समर्थन पाकर बहुत खुश हूं… मैं किसी भी युवा या बूढ़े समर्थन को नहीं छोड़ रहा हूं। युवा भारत का नेतृत्व करने के लिए एक कायाकल्प कांग्रेस बनाने के इस साहसिक कार्य में हमें सभी का साथ देना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। शशि थरूर कह रहे हैं कि खड़गे के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस का भला नहीं होगा। वहीं खड़गे के गृह प्रदेश के कांग्रेसी दिल से खड़गे की जीत चाहते हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं की दलील है कि खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से वहां की कई परेशानियां हल हो जाएंगी। इसके मुताबिक पार्टी की गुटबाजी खत्म होने के साथ-साथ आने वाले विधानसभाओं चुनाव में भी उसे लाभ मिलने की उम्मीद है।