BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में यमुना नदी के कालिंदी कुंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के अधिकारियों यमुना में एंटीफोमिंग एजेंट के इस्तेमाल पर खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने दिल्ली जलबोर्ड के अधिकारियों पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया। उनका ये अधिकारियों से अभद्रता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी सांसद ने जलबोर्ड के अधिकारी को यह तक बोल दिया कि ‘ये केमिकल तेरे सर पर डाल दूं’
राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में तैरते झागों को लेकर भाजपा एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर यमुना के पानी में केमिकल डालकर उसे जहरीला करने का अरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि पिछले साल, ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जिनमें दिख रहा था कि छठ के दौरान श्रद्धालु झाग से भरी यमुना में पूजा कर रहे थे। इसके बाद ‘आप’ और भाजपा के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई थी। फिर दिल्ली सरकार ने झाग को दूर करने के लिए बांस की जाली लगाने और पानी के छिड़काव जैसे उपाय किए। वर्मा ने केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती दी।
अपने सफाई में सांसद ने कहा कि उन्होंने आगे कहा कि मैंने बार-बार उनसे यमुना नदी में केमिकल नहीं डालने के लिए कहा। जब अधिकारियों ने इस संबंध में मेरी बात नहीं सुनी तो मुझे गुस्सा क्यों नहीं आएगा। अगर दिल्ली की जनता के लिए इस मामले में मुझे बात करनी हो तो मुझे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।