आईपीएल के शुरू होने से पहले ही सभी टीमें अपनी प्लानिंग पर काम कर रही हैं। कुछ टीमें ऐसी हैं जो उम्मींद के अनुसार फैसले ले रही हैं और वहीं कुछ टीमों ने अपने फैसलों से सभी को हैरान कर दे रही हैं। दिल्ली ने अपने साथ सौरव गांगुली को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर जोड़ लिया है।
बीसीसीआई अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद यह पहली बार है जब सौरव गांगुली क्रिकेट से जुड़ी किसी बड़ी पोस्ट पर वापसी कर रहे हैं। अभी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सौरव गांगुली के रोल के विस्तार से समझाया नहीं गया है, लेकिन अन्य टीमों के उदाहरण को देखते हुए वह एक मेंटर के साथ-साथ कोचिंग के लीडरशिप रोल में भी दिखाई दे सकते हैं।
सौरव गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे। वे टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने IPL में बतौर कप्तान और प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम से क्रिकेट खेला। वे पुणे की टीम में कप्तान के साथ मेंटर भी थे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक भी टाइटल नहीं जीता है। फ्रेंचाइजी 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई थी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऋषभ पंत का चोटिल होना है। पंत एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।